Home PRIMARY KA MASTER NEWS अब तक 32 जिले ही जारी कर पाए प्रमोशन की वरिष्ठता सूची

अब तक 32 जिले ही जारी कर पाए प्रमोशन की वरिष्ठता सूची

by Manju Maurya

लखनऊ

13 मई 2023

परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षकों के प्रमोशन के लिए ज्येष्ठता सूची जारी करने की तारीख एक बार फिर बढ़ाकर 16 मई कर दी गई है। तीन महीने में ये 10वीं बार तारीख बढ़ाई है। अभी तक सिर्फ 32 जिले ही ज्येष्ठता सूची अपलोड कर पाए हैं। इस साल फरवरी में प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हुई। तब से जिलों को अंतिम वरिष्ठता सूची पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अंतिम महीने में भी अब तक सभी जिले वरिष्ठता सूची जारी नहीं कर सके हैं। इसके लिए अब 10वीं बार तारीख बढ़ाई गई है।

इन जिलों ने अपलोड की सूची : सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार अब तक अम्बेडकरनगर, अमरोहा, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हाथरस, झांसी, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महराजगंज, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, सहारनपुर, शामली और श्रावस्ती जिलों ने अंतिम ज्येष्ठता सूची जारी कर दी है। अन्य जिलों ने अभी तक अंतिम वरिष्ठता सूची जारी नहीं की है । इन जिलों को कहा गया है कि वे इसका प्रमाणपत्र दें कि अंतिम वरिष्ठता सूची का भलीभांति परीक्षण कर लिया गया है। ये प्रमाण पत्र बीएसए उपलब्ध करवाएंगे।

इन जिलों के लिए बढ़ी तारीख : आगरा, अलीगढ़, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा इटावा फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, लखनऊ, महोबा, मथुरा, मेरठ, मीरजापुर, रायबरेली, संभल, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर, उन्नाव, वाराणसी, को 16 मई तक अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षकों में नाराजगी प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का कहना है कि अब तो मंशा पर ही सवाल उठने लगा है कि प्रमोशन करना भी चाहते हैं या नहीं। तीन महीने में अभी तक आधे जिले भी वरिष्ठता सूची जारी नहीं कर पाए हैं।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह कहते हैं कि शिक्षकों को जो काम सौंपा जाता है तो जरा भी देरी होने कार्रवाई कर दी जाती है और अधिकारी तीन महीने में वरिष्ठता सूची तक तैयार नहीं कर पाए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96