Home PRIMARY KA MASTER NEWS अफसरों को मिली हिदायत, नहीं सुधरी कार्यप्रणाली तो हर स्तर पर होगी कार्रवाई

अफसरों को मिली हिदायत, नहीं सुधरी कार्यप्रणाली तो हर स्तर पर होगी कार्रवाई

by Manju Maurya

लखनऊ, :आम जनता की समस्याओं और उनके समाधान से सीधे जुड़े कार्यालयों की कार्यप्रणाली अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रडार पर है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तहसील, ब्लॉक और थानों के कार्यों की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है उन्हें तत्काल हटाते हुए युवा व तेज-तर्रार अफसरों को जिम्मेदारी दी जाए।मुख्यमंत्री ने कहा है कि तहसील, ब्लॉक और थानों की कार्यप्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन दिखाई नहीं दिया तो ऊपर से नीचे तक के सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यालयों पर संबद्ध कर्मचारियों को भी तत्काल फील्ड ड्यूटी में भेजने का निर्देश दिया। जनता दर्शन के दौरान अपने पास आने वाले फरियादियों की बढ़ती संख्या और उनकी समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश, मंडल और जिलों के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि तहसील, ब्लॉक और थानों पर नियमित जनसुनवाई कराई जाए। इसके लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए और मेरिट के आधार पर समस्याओं का निस्तारण कराया जाए।

…तो संबंधित कर्मचारी पर हो कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तहसील, ब्लॉक और थाना स्तर पर जनता की समस्याओं की सुनवाई के लिए एक-एक हफ्ते की रूपरेखा तैयार करते हुए अभियान चलाएं। उन्होंने इस बात पर चिंता भी व्यक्त की है कि कई बार सुनवाई न होने से कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विकट स्थिति पैदा हो जाती है। वरासत और पैमाइश से जुड़े मामलों के चलते विवाद की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में तहसील, ब्लॉक और थाना स्तर के कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो और लापरवाही बरतने वालों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए। विषम स्थिति किस स्तर पर गड़बड़ी होने के कारण पैदा हुई है, इसकी जांच हो और लेखपाल, नायब तहसीलदार, तहसीलदार और उपजिलाधिकारी के कामों की समीक्षा की जाए तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।

डीएम व कप्तान तय करें एजेंडा, करें मॉनीटरिंग

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि तहसील, ब्लॉक और थाना स्तर पर प्रतिदिन कम से कम एक घंटे की सुनवाई अवश्य की जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर हर हफ्ते समीक्षा करें। इसके लिए जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान पहले से एजेंडा तय करें। जिस भी जिले से खराब रिपोर्ट आएगी, वहां ‘टॉप टू बॉटम सब पर कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि तहसील, ब्लॉक और थानों की कार्यप्रणाली पर खुद उनकी नजर है और उनका कार्यालय इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96