Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master news : परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को आनलाइन आवंटित होंगी कक्षाएं

Primary ka master news : परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को आनलाइन आवंटित होंगी कक्षाएं

by Manju Maurya

गोरखपुर: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को आफलाइन आवंटित होने वाली कक्षाएं अब आनलाइन आवंटित की जाएंगी। प्रधानाध्यापकों को बच्चों में दक्षता विकास के लिए शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल के जरिये कक्षाओं का आवंटन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि इससे शिक्षकों की ओर से विद्यालयों में किए जा रहे अच्छे काम को जिला व राज्य स्तर पर बेहतर अभ्यास के रूप में प्रस्तुत किया जा सकेगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने के साथ ही निपुण लक्ष्यों को पाने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत सभी को पोस्टर, बिग बुक्स, स्टोरी कार्ड, टीएलएम, गणित किट, विज्ञान किट आदि उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि निर्धारित निपुण लक्ष्य को पाने के लिए बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के कदम उठाए जाएं।
निपुण बच्चों की संख्या हर माह करनी होगी अपलोड प्राथमिक विद्यालय आराजी बसडीला के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के तहत हर माह प्रधानाध्यापकों को प्रेरणा पोर्टल पर यह भी अपलोड करना होगा कि उनके यहां कितने बच्चे निपुण हुए। आगे का लक्ष्य भी देना होगा कि शेष बच्चे कब तक हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देश पर शिक्षकों को आनलाइन कक्षाओं के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भोजनावकाश से पूर्व कक्षाएं एक-एक घंटे तथा उसके बाद 45-45 मिनट की संचालित होती है।

नई व्यवस्था से अच्छे शिक्षकों को पहचान मिलेगी। साथ ही अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षक निर्धारित होने से बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार आएगा। विवेक जायसवाल, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96