Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: बीईओ सेवरही और एसआरजी को नोटिस

Primary ka master: बीईओ सेवरही और एसआरजी को नोटिस

by Manju Maurya

पडरौना, जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति के निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में हुई। इसमें खराब परफार्मेंस पर बीईओ सेवरही तथा बैठक से गायब एसआरजी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

जिलाधिकारी ने मोतीचक ब्लाक के अंतर्गत कुल प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय तथा उसमें कार्यरत शिक्षक एवं अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मोतीचक में 138 विद्यालय हैं, जिसमें से 17 नगर पंचायत मथौली में शामिल हैं, शेष की गई है। ग्रामीण प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय हैं। बताया कि अब तक 10 निपुण विद्यालय बन गए हैं। जिलाधिकारी के दिसंबर 2023 तक कुल कितने निपुण विद्यालय बनने के लक्ष्य, उसके मापदंड के आधार एवं
बच्चों के गणित तथा संख्यात्मक आंकलन के बारे में जिला बेसिक अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य से पूछा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 तक कुल 90 विद्यालयों को निपुण बनाया जायेगा। बीएसए ने बताया कि बच्चों की गणित एवं संख्यात्मक आंकलन क्षमता के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके लिए दो स्थानों पर निपुण कार्यशाला आयोजित

बीईओ सेवरही के ब्लॉक में विद्यालयों की रैंकिंग व परफॉर्मेस बहुत निराशाजनक मिली। स्कूलों में 54 फीसदी बच्चों के नंबर काफी कम होने पर डीएम ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुये बीएसए को बीईओ सेवरही को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। समीक्षा दौरान कप्तानगंज ग्रामीण विद्यालयों की रैंकिंग खराब होने पर भी नाराजगी जतायी। कप्तानगंज शहरी विद्यालयों की रैंकिंग अच्छी होने पर प्रशंसा की। खड्डा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोनहा में 25 छात्रों में सबके फेल होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित एसआरजी रामप्रकाश को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। खड्डा व कप्तानगंज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों की रैंकिंग जीरो प्रदर्शित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96