Home UP News धोखा : मजदूरी कर बीवी को पढ़ाया.. नर्स बनी तो ‘काला-नाटा’ कह छोड़ गई

धोखा : मजदूरी कर बीवी को पढ़ाया.. नर्स बनी तो ‘काला-नाटा’ कह छोड़ गई

by Manju Maurya

धोखा : मजदूरी कर बीवी को पढ़ाया.. नर्स बनी तो ‘काला-नाटा’ कह छोड़ गई

कानपुर देहात,

‘मैंने मजदूरी करके पैसा कमाया, कर्ज लिया। किसी तरह बीवी को पढ़ाया। वह नर्स की नौकरी पा गई तो हमें काला और नाटा कह कर छोड़ गई। अलग रहने लगी। हमें धमकियां भी दिलवा रही है।’ पुलिस से यह शिकायत कानपुर देहात के अर्जुन मौर्य ने की तो उसकी पत्नी ने मारपीट की शिकायत कर दी।

पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है। प्रयागराज के चर्चित आलोक मौर्य-एसडीएम ज्योति मौर्या जैसी यह कहानी जिले में चर्चा में हैं।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के रवींद्रपुरम के रहने वाले अर्जुन मौर्य मूलरूप से कुशीनगर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 2017 में बस्ती की सविता मौर्या के साथ उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद सविता मौर्या की पढ़ाई की लगन देख उन्होंने उसे पढ़ाना शुरू किया।

मंधना स्थित रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंस में एडमिशन कराया। मजदूरी की, कर्ज लिया और उसकी पढ़ाई पूरी कराई। कोर्स पूरा होने के बाद सविता को दिल्ली में नौकरी मिली। कुछ दिन बाद उसे बुला कर जिले में नौकरी दिलाने की कोशिश की। करीब डेढ़ साल पहले तमाम प्रयास कर उसको संविदा पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ अफसर) की नौकरी दिलवाने में सफल हुआ। उसे रसूलाबाद ब्लॉक के नारखुर्द स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तैनाती मिली। अर्जुन का आरोप है- ‘अच्छा वेतन मिलने के बाद सविता के तेवर बदल गए। उसने मुझसे दूरी बनानी शुरू कर दी। काला व नाटा कहकर बेइज्जती करने लगी। मना करने पर धमकियों का सिलसिला शुरू कर दिया।’

जिससे वह परेशान रहता था। अब अर्जुन ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पत्नी की पढ़ाई के लिए उसने जो कर्ज लिया था, उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। कर्ज देने वाले उसके घर पर पैसा मांगने पहुंच रहे हैं।

वहीं सविता ने भी पुलिस को तहरीर देकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दोनों मामलों की जांच कर रहे इंस्पेक्टर रसूलाबाद सुरजीत सिंह ने बताया कि सीएचओ सविता मौर्या ने उत्पीड़न के आरोप के साथ पति द्वारा कोर्ट में तलाक का मुकदमा डालने की बात कही है। मामले की गहन छानबीन हो रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। अलोक मौर्य और एसडीएम ज्योति मौर्या की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा पर रही वैसे सविता और अर्जुन मौर्य की यह कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।

अर्जुन मौर्य की कहानी भी प्रयागराज के आलोक मौर्य जैसी

● दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की छानबीन

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96