Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: कक्षा में घुसकर शिक्षक पर फावड़े से किया हमला

Primary ka master: कक्षा में घुसकर शिक्षक पर फावड़े से किया हमला

by Manju Maurya

करछना,। क्षेत्र के धरवारा स्थित जीएस एकेडमी में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे छात्र के अभिभावक ने फावड़ा लेकर क्लास रूम में घुसकर एक शिक्षक पर हमला कर दिया। शिक्षक को गंभीर चोटें आई और उनका स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरे दिन शिक्षक को पीटने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए करछना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

शुक्रवार को कक्षा पांच में बच्चे शोरगुल कर रहे थे जिस पर शिक्षक ने मना किया। छात्रों के न मानने पर शिक्षक अर्पित तिवारी ने छात्र के बांये हाथ में डंडे से मार दिया। जिससे छात्र के हाथ में चोटें आई। छुट्टी के बाद छात्र घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसी बात से आक्रोशित अभिभावक गुडलक सिंह स्कूल पहुंचे से दूर है । जहां किसी का फावड़ा लेकर सीधे स्कूल में घुसकर फावड़े से शिक्षक पर हमला बोल दिया। इस दौरान शिक्षक का हाथ टूट गया। किसी तरह कुछ लोगों ने बीच बचाव कर शिक्षक की जान बचाई और वहां से थाने लाया गया। जहां पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा लिखने की बात कहकर वापस कर दिया।

दूसरे दिन शनिवार को जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी। शिक्षक अर्पित तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने धरवारा गांव निवासी अनिकेत सिंह उर्फ गुडलक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है ।

उधर छात्र के परिजनों ने भी शिक्षक के खिलाफ करछना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने छात्र को उपचार के लिए सीएचसी करछना भेजा। फिलहाल शिक्षक की पिटाई का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96