Home PRIMARY KA MASTER NEWS परिषदीय स्कूलों में आफलाइन अवकाश के खेल में गड़बड़झाला, ठेका लेने वाले कर्मचारी की सेवा समाप्त

परिषदीय स्कूलों में आफलाइन अवकाश के खेल में गड़बड़झाला, ठेका लेने वाले कर्मचारी की सेवा समाप्त

by Manju Maurya

बलरामपुर, परिषदीय स्कूलों में आफलाइन अवकाश के खेल में गड़बड़झाला की पुष्टि के बाद विभागीय कार्रवाई का चाबुक लगातार चल रहा है। कूटरचित पत्र प्रस्तुत करने व अनाधिकृत अवकाश लेने वाली सात शिक्षिकाओं को बीएसए पूर्व में निलंबित कर चुकी हैं। फर्जी अवकाश के खेल में सेवा पुस्तिका का रख-रखाव करने वाले ठेका कर्मचारी की भूमिका सामने आई थी। इस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा था। जांच पूरी होने के बाद बीएसए ने आउटसोर्सिंग से तैनात कर्मचारी की सेवा समाप्ति के लिए सेवा प्रदाता एजेंसी को पत्र भेजा है। बीएसए की इस कार्रवाई से विभाग में अफरातफरी का माहौल है। आरोपित कर्मी के बचाव में कतिपय शिक्षक संगठन आदेश वापस कराने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं।

परिषदीय स्कूलों में अवकाश के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाली श्रीदत्तगंज क्षेत्र की सात शिक्षिकाओं को बीएसए ने निलंबित कर दिया था। श्रीदत्तगंज के प्राथमिक विद्यालय विश्रामपुर द्वितीय की सहायक अध्यापक आशिया सलमान ने कूटरचित ढंग से संदर्भ संख्या के स्क्रीन शाट को एडिट कर चार फरवरी में स्वीकृत दिखाकर प्रयोग किया था। इस पर बीएसए ने आशिया को निलंबित कर दिया, लेकिन प्रधानाध्यापक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्राथमिक विद्यालय संझवल प्रेमनगर की शिक्षिका ज्योति त्रिवेदी व पूजा सिंह को भी कूटरचित अवकाश लेने पर निलंबित किया गया है। निरीक्षण के दौरान यहां की प्रधानाध्यापिका हुसना खातून ने पांच अप्रैल 2023 से तीन मई तक मेडिकल अवकाश के संबंध में कोई आदेश नहीं दिखा सकीं। जिस पर बीएसए ने इनका भी वेतन रोक दिया था। प्राथमिक विद्यालय गौर की नेहा पवार भी कूटरचित अवकाश के आरोप में निलंबित हुईं हैं।

वहीं यहां की परवीन जहां ने 25 नवंबर से 24 जनवरी 2020 व चार जनवरी से चार मार्च 2021 तक के अवकाश में गड़बड़ी मिलने पर वेतन रोका गया था। निलंबित शिक्षिकाओं को ब्लाक संसाधन केंद्रों पर संबद्ध किया गया था। इस पूरे प्रकरण में ठेका कर्मचारी की भूमिका सामने आई थी। इस सम्बन्ध में बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लाक संसाधन केंद्र में तैनात आउट सोर्सिंग कंप्यूटर आपरेटर को हटाने के लिए सेवा प्रदाता एजेंसी को पत्र लिखा गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96