Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: डेढ़ महीने बाद भी नदारद हैं कई खंड शिक्षाधिकारी

Primary ka master: डेढ़ महीने बाद भी नदारद हैं कई खंड शिक्षाधिकारी

by Manju Maurya

प्रदेश के 53 खंड शिक्षाधिकारियों ने तबादला आदेश दरकिनार कर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इनमें से कई अफसर कार्यमुक्त होने के डेढ़ महीने बाद भी नदारद हैं। वहीं 11 अफसर ऐसे हैं जिन्हें तबादले के तकरीबन दो महीने बाद बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने कार्यमुक्त नहीं किया। यह स्थिति तब है जबकि तबादले के समय बिना प्रतिस्थानी का इंतजार किए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। अब कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण को लेकर सख्ती शुरू हुई है।

शिक्षा निदेशालय में सहायक शिक्षा निदेशक (सेवा-2) डॉ. ब्रजेश मिश्र ने 26 अगस्त को सभी मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशकों को कार्यभार ग्रहण न करने वाले अफसरों की सूची भेजते हुए कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण न करने का कारण पूछा है। प्रयागराज से गाजीपुर ट्रांसफर रवीन्द्र सिंह तीन जुलाई जबकि सीतापुर से कानपुर देहात स्थानान्तरित शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी व सीतापुर से कानपुर नगर भेजे गए भरत कुमार वर्मा चार जुलाई को कार्यमुक्त हो गए थे लेकिन 26 अगस्त तक इन्होंने नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया। गौरतलब है कि पूर्व अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी ने 30 जून को प्रदेशभर के 179 खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) का तबादला किया था। कार्यभार ग्रहण न करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

● 53 खंड शिक्षाधिकारियों ने ग्रहण नहीं किया कार्यभार

● 11 अफसरों को अब तक जिलों से कार्यमुक्त नहीं किया

● 30 जून को हुआ था 179 शिक्षाधिकारियों का तबादला

● कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण को लेकर शुरू हुई सख्ती

इन्हें नहीं किया गया कार्यमुक्त

अलीगढ़ के चन्द्रभूषण प्रसाद, दाताराम औरैया, हरि किशोर सिंह गोरखपुर, अरुण कुमार अवस्थी कानपुर, राजेश कुमार सिंह लखनऊ, राजेश कुमार पीलीभीत, हरीशचन्द्र गिरि प्रयागराज, गौतम प्रकाश रायबरेली, सुरेन्द्र कुमार मौर्य रायबरेली व सोमनाथ विश्वकर्मा उन्नाव को कार्यमुक्त नहीं किया गया।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96