Home PRIMARY KA MASTER विशेष सूचना👉 समस्त शिक्षक, मेंटर्स एवं अधिकारीगण कृपया ध्यान दें

विशेष सूचना👉 समस्त शिक्षक, मेंटर्स एवं अधिकारीगण कृपया ध्यान दें

by Manju Maurya

Basic shiksha news : विशेष सूचना👉 समस्त शिक्षक, मेंटर्स एवं अधिकारीगण कृपया ध्यान दें

विशेष सूचना

समस्त शिक्षक, मेंटर्स एवं अधिकारीगण कृपया ध्यान दें:

अवगत कराना है कि अगस्त माह में कक्षा 1 से 3 के बच्चों के लिए भाषा और गणित के उपचारात्मक शिक्षण एवं पुनरभ्यास पर कार्य किया जाना है । तक्रम में निम्नलिखित कक्षावार उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए अगस्त माह में शिक्षण कार्य किया जाना है : –

👉 उपचारात्मक शिक्षण एवम पुनरभ्यास के माध्यम से बच्चों की भाषा और गणित से सम्बंधित दक्षताओं के विकास एवं संवर्धन पर कार्य किया जाये ।
कक्षावार भाषा और गणित की दक्षताएँ :

भाषा एवं गणित – कक्षा 1 :
विद्याप्रवेश में दर्शायी गयी योजना के अनुसार कार्य करें।

भाषा : कक्षा 2

  • कविताओं /गीतों को हाव-भाव के साथ सुनाना।
  • कहानियों / कविताओं / चित्र / घटना / वस्तु एवं उपलब्ध प्रिंट सामग्री के बारे में अपने घर की भाषा में 2-3 वाक्यों में बताना।
  • कविता / कहानी से जुड़े 3-5 तथ्यात्मक एवं 2-3 उच्चस्तरीय चिंतन कौशल के प्रश्नों के उत्तर अपने घर की भाषा में देना।
  • 3-5 वर्णों/ अक्षरों से बने शब्द पढ़ना और किसी शब्द के अक्षरों से नए शब्द बनाना।

भाषा : कक्षा 3 –

  • 7-10 पंक्तियों की कविताओं को व्यक्तिगत और समूह में हाव-भाव एवं उतार-चढ़ाव के साथ सुनाना।
  • घर / स्कूल में उपयुक्त शब्दावली का उपयोग करके अपने अनुभव और विचार स्पष्टता के साथ स्थानीय भाषा में 3-4 वाक्यों में रखना।
  • कविता / कहानी से जुड़े 4-5 तथ्यात्मक एवं 2-3 उच्चस्तरीय चिंतन कौशलों के प्रश्नों के उत्तर स्थानीय भाषा में देना।
  • आयु उपयुक्त अज्ञात पाठ / 8-12 वाक्यों के अनुच्छेद को पढ़ना। गणित : कक्षा 2 –
  • 1 से 20 तक की संख्याओं की गिनती करना ।
  • शून्य की अवधारणा को समझना ।
  • दैनिक जीवन में एक अंक की संख्या का जोड़ करना ।
  • रंग, आकार, आकृति और संख्या के आधार पर बने पैटर्न की पहचान करना एवम आगे बढ़ाना । गणित : कक्षा 3-
  • 1-99 तक की संख्याओं को इकाई और दहाई में समझना और लिखना ।
  • 1-999 तक की संख्याओं की मात्रा और प्रतीकों को समझना और लिखना एवं संख्याओं और आकृतियों का उपयोग करके सरल पहेलियों को बनाना और हल करना ।
  • 1-99 तक की संख्याओं की तुलना करना ।
  • दैनिक जीवन में दो अंकों की संख्याओं का जोड़ और घटाव करना ।

नोट : जिन कक्षाओं की कार्यपुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं उनपर कार्य शिक्षक संदर्शिका की शिक्षण योजना में दिए गए निर्देशों के अनुसार ही कराया जाना है ।

आज्ञा से
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96