Home PRIMARY KA MASTER Primary ka master : सरल ऐप के माध्यम से NIPUN Assessment Test (NAT-1) कराये जाने के सम्बन्ध में।

Primary ka master : सरल ऐप के माध्यम से NIPUN Assessment Test (NAT-1) कराये जाने के सम्बन्ध में।

by Manju Maurya

प्राइमरी स्कूलों में नैट 11 से 16 सितम्बर तक होगा

प्राइमरी स्कूलों में नैट 11 से 16 सितम्बर तक होगा
लखनऊ, । निपुण भारत मिशन के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों का निपुण असेसमेंट टेस्ट(नैट) 11 से 16 सितम्बर तक होगा। कक्षा एक से 8 तक के बच्चों की परीक्षा के लिए मंडलवार पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा सरल ऐप के जरिए ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बुधवार को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, सहारनपुर, कानपुर और बरेली मंडल में कक्षा एक से तीन तक की परीक्षा 11 सितम्बर और कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा 12 सितम्बर को होगी। गोरखपुर, वाराणसी, चित्रकूट, प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ़ और झांसी मंडल की कक्षा एक से तीन तक 13 सितम्बर और कक्षा चार से आठ तक 14 सितम्बर को परीक्षा होगी। देवीपाटन, मुरादाबाद, आजमगढ़, आगरा, बस्ती, मिर्जापुर मंडल की कक्षा एक से तीन तक 15 सितम्बर और कक्षा चार से आठ तक 16 सितम्बर को परीक्षा होगी।

सरल ऐप के माध्यम से NIPUN Assessment Test (NAT-1) कराये जाने के सम्बन्ध में।*

सभी DIET प्राचार्य, BSA, BEO , DC प्रशिक्षण, ARPs, SRGs , Diet Mentors एवं शिक्षकगण कृपया ध्यान दें

अवगत कराना है कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों का सरल ऐप के माध्यम से निपुण लक्ष्य/लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आकलन दिनांक 11 से 16 सितम्बर 2023 के मध्य कराए जाने का निर्णय लिया गया है। तत्क्रम में निर्देश निम्नवत है-

👉 कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का भाषा एवं गणित तथा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों का गणित एवं विज्ञान विषय का आकलन किया जायेगा।

👉 राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा NAT-1 के आयोजन हेतु कक्षा 1 से 8 तक के प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट का मुद्रण जेम पोर्टल के माध्यम से कराते हुए जनपदों को आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

👉 जनपद में प्रश्न पत्र और OMR शीट की मुद्रक द्वारा आपूर्ति की जायेगी, जिसे जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) द्वारा प्राप्त (रिसीव) किया जायेगा।

👉 खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड के प्रत्येक विद्यालय में प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट की उपलब्धता परीक्षा की तिथि से एक दिवस पूर्व सुनिश्चित कराई जाएगी।

👉परीक्षा को शुचितापूर्वक एवं समयान्तर्गत परीक्षा संपन्न कराने हेतु प्रत्येक विद्यालय के लिए एक पर्यवेक्षक नामित किया जाएगा।

👉NAT आकलन का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक अधिकारी /DC/ SRG, ARP एवम शिक्षकगण को निर्देशानुसार अपनी भूमिका निभाया जायेगा तथा शुचिता के साथ नकलविहीन परीक्षा का संचालन कराया जायेगा।

👉 BSAs एवम BEOs यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक विद्यालय में ससमय प्रश्न पत्र एवं OMR शीट की आपूर्ति हो। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि विद्यालय के लिये पर्यवेक्षक का आवंटन एवं नकलविहीन परीक्षा के संचालन हेतु पूर्ण तैयारी कर ली गयी हो।

👉 अभिभावको से संपर्क कर एवं परीक्षा के दिन विद्यार्थीयों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाये।

👉सभी अधिकारीगण एवं मेंटर्स निर्देशानुसार परीक्षा के दिन भ्रमणशील रहेंगे और सकुशल परीक्षा के संपादन में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

👉परीक्षा के दिन जनपद स्तर पर एक टीम विशेष रूप से मॉनिटरिंग करेगी एवं विद्यालय स्तर से प्राप्त प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान करेगी।

तत्सम्बन्धी विस्तृत निर्देश संलग्न है। अतः उल्लिखित निर्देशानुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

आज्ञा से

महानिदेशक
स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96