Home PRIMARY KA MASTER NEWS Home Loan Plan : घर खरीदने वालों की लगी लॉटरी, अब होम लोन पर नहीं देना होगा ब्याज! सरकार ला रही ये योजना

Home Loan Plan : घर खरीदने वालों की लगी लॉटरी, अब होम लोन पर नहीं देना होगा ब्याज! सरकार ला रही ये योजना

by Manju Maurya

Home Loan Plan For Homebuyers: केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से एक और बड़ा प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें घर खरीदने वालों को काफी राहत मिलने वाली है. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को होम लोन पर ब्याज में राहत देने का प्लान बनाया जा रहा है. केंद्र सरकार अगले महीने यानी सितंबर में एक नई योजना लाने का प्लान बना रही है। Home Loan Plan For Homebuyers

अभी योजना के तौर-तरीके पर चल रहा काम , Home Loan Plan For Homebuyers

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी इस योजना के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है. इस सरकारी योजना का फायदा यह होगा कि आपको लोन पर ब्याज से राहत मिल जाएगी.

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने कहा है कि शहरों में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को कर्ज पर ब्याज में राहत देने के लिए सितंबर में योजना पेश की जाएगी.

मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए हुआ ऐलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में शहरों में रह रहे ऐसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए योजना की घोषणा की थी, जिनके पास अपना घर नहीं है वह भी अब आसानी से अपना घर ले सकते हैं. इस योजना से लोन पर ब्याज से मुक्ति मिल जाएगी. इसके साथ ही आपको सिर्फ लोन की राशि का भुगतान करना होगा ब्याज का पैसा नहीं देना होगा.

मोदी ने संबोधन में दी थी जानकारी

मोदी ने लाल किले पर अपने संबोधन में कहा था कि मध्यमवर्गीय परिवारों का शहरों में अपने घर का सपना होता है. हम जल्द ही इसके लिए योजना लाएंगे, जिससे अपने घरों से बाहर रह रहे मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी फायदा मिलेगा।

इन लोगों के लिए लिया ब्याज में राहत का फैसला

उन्होंने कहा था कि हमने किराये के घरों, अनधिकृत बस्तियों और झोपड़पट्टियों में रहने वाले परिवारों को अपना घर बनाने के लिए बैंक कर्ज पर ब्याज में राहत देने का निर्णय लिया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96