Home PRIMARY KA MASTER NEWS Credit Line On UPI 2023 : बैंक अकाउंट में नहीं है पैसे, फिर भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, नई सुविधा शुरू ,, देखें

Credit Line On UPI 2023 : बैंक अकाउंट में नहीं है पैसे, फिर भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, नई सुविधा शुरू ,, देखें

by Manju Maurya

Credit Line On UPI: यूपीआई के जरिये बड़ी आसानी से कहीं भी कभी भी पेमेंट किया जा सकता है. यह डिजिटल पेमेंट करने का काफी लोकप्रिय मोबाइल पेमेंट तरीका है. लोगों की सुविधा के लिए इसमें नए फीचर्स ऐड किए गए हैं।

दिल्ली. कुछ ही वर्षों में पेमेंट करने का तरीका पूरी तरह बदल गया है. पहले लोग कैश देकर पेमेंट करते थे तो बाद में ड्राफ्ट और चेक का इस्तेमाल किया जाने लगा. इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग में NEFT, RTGS, और IMPS करने लगे. इन तरीकों को काफी सुविधाजनक माना गया. ये सभी तरह की ट्रांजेक्शन तभी पूरे हो पाते हैं, जब आपकी जेब में अर्थात अकाउंट में पैसा हो. पैसा न होने पर भी यदि ट्रांसफर हो जाए तो कहने ही क्या! अभी तक ऐसी कोई सुविधा नहीं थी, मगर अब ये सुविधा मिलने जा रही है. और यह सुविधा सबसे सरलतम तरीके से ट्रांजेक्शन करने की प्रक्रिया में मिलेगी, मतलब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में. यूपीआई ने भारत में पेमेंट के तरीकों को पूरी तरह पलटकर रख दिया है. अब लोग सालों तक बैंक का मुंह तक नहीं देखते. हालांकि चेक, NEFT, RTGS, और IMPS जैसे तरीके अभी भी इस्तेमाल होते हैं, परंतु UPI ने बहुत तेजी से प्रगति की है. यदि एक ही दिन में 1 लाख रुपये से कम के अमाउंट को ट्रांसफर करना हो तो UPI से बेहतर कुछ भी नहीं.

यूजर्स की सुविधा के लिए नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने (NPCI) यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से क्रेडिट लाइन लिंक करने की सर्विस ‘क्रेडिट लाइन ऑन UPI’ शुरू कर दी है. इससे अब बड़ी आसानी से पेमेंट किया जाता है.

साल 2016 में शुरू हुई थी UPI की सुविधा

साल 2016 में यूपीआई पेमेंट सिस्टम की शुरूआत हुई थी. यूपीआई सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है. यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है. किसी को पैसा भेजने के लिए आपको सिर्फ उसके मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर या यूपीआई आईडी या यूपीआई क्यूआर कोड की जरूरत पड़ती है. यूपीआई ऐप के जरिए आप 24×7 बैंकिंग कर सकते हैं. यूपीआई से ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए ओटीपी, सीवीवी कोड, कार्ड नंबर, एक्‍सपायरी डेट आदि की जरूरत नहीं होती.

UPI से अगस्त में हुए 10 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन

यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन का आंकड़ा अगस्त में 10 अरब को पार कर गया. हाल ही में एनपीसीआई ने यह जानकारी दी थी. एनसीपीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 30 अगस्त को यूपीआई ट्रांजैक्शन का आंकड़ा 10.24 अरब हो गया. इन ट्रांजैक्शन का मूल्य 15,18,456.4 करोड़ रुपये रहा. जुलाई में यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या 9.96 अरब थी जबकि जून में यह 9.33 अरब थी.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96