Home PRIMARY KA MASTER NEWS बेसिक शिक्षा विभाग : जीरो वैकेंसी वाले जिलों में भी पद खाली, रिक्त हजारों पदों पर होने चाहिए तबादले

बेसिक शिक्षा विभाग : जीरो वैकेंसी वाले जिलों में भी पद खाली, रिक्त हजारों पदों पर होने चाहिए तबादले

by Manju Maurya

● नोएडा में 655, मुजफ्फरनगर में 720, मेरठ में 389 पद रिक्त

प्रयागराज, जिन जिलों में जीरो वैकेंसी दिखाकर परिषदीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों का तबादला करने से इनकार कर दिया गया था, वहां शिक्षकों के सैकड़ों पद खाली हैं। आरटीआई के तहत रिक्त पदों की सूचना मिलने के बाद तबादले से वंचित शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका की है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से 26 जून को परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 16614 शिक्षकों का अंतर जनपदीय तबादला किया गया था। सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन तय की थी कि जिले में स्वीकृत पदों के सापेक्ष दस ़फीसदी ट्रांस़फर होंगे।

हाईकोर्ट में याचिका करने वाले मेरठ के शिक्षक हिमांशु राणा का कहना है कि 11 जिलों में ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में शून्य पद दिखाकर तबादले नहीं किए गए थे। गौतमबुद्धनगर में शून्य पद दिखाए गए थे लेकिन आरटीआई से मिली सूचना के मुताबिक सहायक अध्यापकों के 655 पद रिक्त दिखाया गया। वहां स्वीकृत पद 2047 हैं लिहाजा दस प्रतिशत के हिसाब से 200 पदों पर ट्रांस़फर होने चाहिए थे। मेरठ में भी 389 पद रिक्त हैं। मुज़फ़़्फरनगर में भी 720 पद रिक्त हैं और कुल स्वीकृत पद 3194 के सापेक्ष लगभग 319 तबादले होने चाहिए थे।

रिक्त हजारों पदों पर होने चाहिए तबादले

याचिका करने वाले हिमांशु का कहना है कि शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में बताया था कि प्राथमिक स्कूलों में 85,152 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के 41,338 पद रिक्त हैं। शिक्षामित्र व अनुदेशकों को मिलाकर छात्र-शिक्षक अनुपात बराबर किया जा रहा है। जबकि उसके कुछ दिन बाद ही शिक्षामित्रों को शिक्षक न मानते हुए संविदाकर्मी माना गया है। ऐसे में शिक्षकों के रिक्त हज़ारों पदों पर ट्रांस़फर व नई भर्ती करनी चाहिए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96