Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी में बेरोजगारों को मिलने वाली है बड़ी सौगात, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश

यूपी में बेरोजगारों को मिलने वाली है बड़ी सौगात, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश

by Manju Maurya

यूपी के बेरोजगारों को सीएम योगी जल्द बड़ी सौगात देने वाले हैं। यूपी के सभी विभागों में भर्तियों का रास्ता खोलने वाले हैं। सीएम योगी ने सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। सीएम योगी ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में सभी विभागों को भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें। यह भी कहा कि इसमें कतई देर न हो। इसके साथ ही सीएम योगी ने पदोन्नति के लिए परफॉर्मेंस को आधार बनाएं। पदोन्नति की प्रक्रिया 30 सितम्बर तक पूरी करने का भी निर्देश दिया है। पदोन्नति के लिए दिशा निर्देश भी दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी हो जाए। सीएम योगी ने कहा कि दक्षता संवर्द्धन में तकनीक का उपयोग और भर्ती के साथ प्रशिक्षण क्षमता भी बढ़ाना जरूरी है।

कहा कि आकांक्षात्मक जनपद, आकांक्षात्मक विकास खंड और आकांक्षात्मक नगरीय निकायों में एक भी पद रिक्त न रहे। इन पर तत्काल तैनाती हो। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद जनपद में कोई पद खाली न रहे। योगी ने वर्तमान बजट में प्राविधानित धनराशि का यथोचित खर्च सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डबल इंजन सरकार पूरा कर रही है पंडित दीनदयाल का सपना
वहीं, सीएम योगी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं पुण्यतिथि पर चारबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण व विकास उनका सपना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार पंडित जी के उसी सपनों को पूरा कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्त्योदय के प्रणेता, एकात्म मानववाद की दृष्टि को भारत की राजनीति के एजेंडे का हस्सिा बनाने वाले एवं राजनीति में शुचिता व ईमानदारी के प्रबल समर्थक की आज पावन जयंती है। योगी ने कहा ह्ल हम सब जानते हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा जिले के एक छोटे से गांव में हुआ। भारत और भारतीयता के प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट था। उनका कहना था कि भारतीय दृष्टिकोण वश्वि कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के बारे में उनकी धारणाएं बहुत ही स्पष्ट थीं।

उन्होंने कहा था कि आर्थिक उन्नति और प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर बैठे व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे पायदान पर बैठे व्यक्ति से किया जाना चाहिए। अन्त्योदय की उनकी अवधारणा स्वतंत्र भारत में गरीब कल्याण का माध्यम बना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1998 से 2004 तक कार्य करने वाली सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को प्रेरणा मानते हुए गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में चलने वाली सभी योजनाओं के पीछे प्रेरणा पंडित जी के अन्त्योदय का संकल्प ही है। पिछले साढ़े 9 साल में देश के जिस सर्वांगीण विकास को हम सब देख रहे हैं, यह चमत्कार पंडित जी की ही प्रेरणा है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुषमा खरकवाल, डॉ नीरज बोरा, मुकेश शर्मा, जय देवी, रामचंद्र प्रधान, नर्मिल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, नीरज सिंह मौजूद रहे।

📛 CM योगी ने विभागों से रिक्त पदों का मांगा विवरण, ➡️ सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें ,➡️ 30 सितम्बर तक पूरी हो विभागीय पदोन्नति मुख्यमंत्री

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96