Home PRIMARY KA MASTER अधीनस्थ शिक्षक को कार्यभार सौंपे बिना अवकाश पर नहीं जा सकेंगे परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज अध्यापक

अधीनस्थ शिक्षक को कार्यभार सौंपे बिना अवकाश पर नहीं जा सकेंगे परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज अध्यापक

by Manju Maurya

जनपद में संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के समय संज्ञान में आ रहा है कि कतिपय विद्यालयों के प्र०अ० / इं०अ० मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाईन अवकाश दर्ज विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना / अन्य योजनाओं के संचालन हेतु किसी अन्य शिक्षक / शिक्षिका को प्रभार सौंपे बिना ही अवकाश पर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में विद्यालय में प्र0अ0 / इं०अ० की अनुपस्थिति में प्रभारी शिक्षक / शिक्षिका की स्पष्ट जानकारी के अभाव में विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना / अन्य योजनायें प्रभावित होती हैं।

अतः उक्त के कम में समस्त प्रधानाध्यापकों / इंचार्ज अध्यापकों को आदेशित किया जाता है कि आवश्यकता की स्थिति में नियमानुसार अवकाश लिये जाने पर विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना / अन्य योजनाओं के संचालन हेतु विद्यालय में कार्यरत किसी अन्य शिक्षक / शिक्षिका को प्रभार सौंपने के उपरान्त ही अवकाश लिया जाये।

समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया जाता है कि अपने क्षेत्र के विद्यालयों के प्र०अ० / इं०अ० का अवकाश स्पष्ट रूप से किसी अन्य शिक्षक / शिक्षिका को सौंपने के उपरान्त ही स्वीकृत किया जाये। जिससे विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना / अन्य योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96