Home PRIMARY KA MASTER NIPUN Assessment Test (NAT) के परिणाम के संबंध में

NIPUN Assessment Test (NAT) के परिणाम के संबंध में

by Manju Maurya

NIPUN Assessment Test (NAT) के परिणाम के संबंध में।

समस्त डायट प्राचार्य, BSA, DCT एवं BEO कृपया ध्यान दें-

आप अवगत हैं कि माह सितम्बर 2023 में विभिन्न तिथियों में समस्त जनपदों में  NAT परीक्षा का आयोजन किया गया है । उक्त आकलन के आधार पर *परीक्षा परिणाम को 6 श्रेणियों (A+, A, B, C, D एवं E) में बांटा गया है*, जिसका विवरण संलग्न पत्र में उल्लिखित है। 

 *अतः संलग्न निर्देशानुसार  विद्यालय, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का कष्ट करें , जिससे कि आगामी NAT परीक्षा में बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।* 

 *आज्ञा से,* 

*महानिदेशक* 

*स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश*

कक्षा तीन तक के 72% बच्चे निपुण, नैट का परिणाम जारी

लखनऊ,। प्रदेश के परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शिक्षा का स्तर जांचने के लिए कराए गए निपुण असेस्टमेंट टेस्ट (नैट) का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। इसके अनुसार कक्षा एक से तीन तक के कक्षा एक से तीन तक 72.6 फीसदी बच्चे ए प्लस, ए व बी श्रेणी में निपुण पाए गए हैं। वहीं कक्षा चार से आठ तक के 70.99 फीसदी बच्चे पढ़ाई में निपुण पाए गए हैं। वहीं जो बच्चे अब भी कमजोर हैं, उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया है कि बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर टेस्ट का परिणाम जनपद, विकासखंड व विद्यालयवार उपलब्ध करा दिया गया है। यह परिणाम पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने परिणाम के आधार पर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

टेस्ट का परिणाम ए प्लस, ए, बी, सी, डी और ई श्रेणी में बांटा गया है। विभाग ने ए प्लस, ए व बी श्रेणी के बच्चों के स्तर को संतोषजनक माना है। कक्षा एक से तीन तक 72.6 फीसदी बच्चे ए प्लस, ए व बी श्रेणी में हैं जबकि सी, डी और ई श्रेणी में 27.4 फीसदी बच्चे हैं। इसी तरह कक्षा चार से आठ तक 70.99 फीसदी बच्चे ए प्लस, ए व बी श्रेणी में हैं जबकि सी, डी और ई श्रेणी में 29.1 फीसदी बच्चे हैं। कक्षा एक से तीन तक के सी, डी और ई श्रेणी में आए बच्चों को भाषा एवं गणित विषयों के लिए दैनिक व साप्ताहिक शिक्षण योजना को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह कक्षा कक्ष का वातावरण सुधारने एवं आकर्षक बनाने को कहा गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96