Home PRIMARY KA MASTER NEWS Aadhar update : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए आधार विवरण को करें लॉक

Aadhar update : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए आधार विवरण को करें लॉक

by Manju Maurya

नई दिल्ली। नया सिम कार्ड खरीदने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने और अन्य जरूरी कार्यों में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। इससे संबंधित व्यक्ति की पहचान सत्यापित की जाती है। जिस तेजी से आधार कार्ड का उपयोग बढ़ा है, उतने ही इसके दुरुपयोग के मामले भी बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए आप आधार कार्ड का लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। इससे आपका आधार संबंधी सारा डाटा सुरक्षित रहेगा और किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचे रहेंगे।

आधार कार्ड में एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है। इसमें महत्वपूर्ण विवरण जैसे बायोमेट्रिक जानकारी, उंगलियां की छाप, आंखों की पुतली की स्कैन छवि और चेहरे की छवियां शामिल होती है। यह विवरण पूरी तरह गोपनीय होते हैं। आपकी अनुमति के बिना कोई इनका इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इसलिए इस विवरण को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। जरा सी चूक होने पर जालसाज आपके बायोमेट्रिक विवरण का दुरुपयोग कर सकते हैं।

● अनलॉक करने के लिए UNLOCK UID लिखकर स्पेस दें और आधार नंबर के अंतिम चार या आठ अंक लिखें। इसके बाद फिर स्पेस दें और ओपीटी दर्ज करें। इससे आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा।

● सबसे पहले वेबसाइट (www.uidai.gov.in) पर जाएं। यहां My Aadhaar का विकल्प चुनकर Aadhaar Services पर क्लिक करें।

● फिर Lock/Unlock Biometrics पर क्लिक करें। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड लिखें।

● इसके बाद Send OTP विकल्प पर क्लिक करें। इससे ओटीपी मिलेगा, उसे दर्ज करें।

● अब आपको बायोमेट्रिक विवरण को Lock /Unlock करने का विकल्प मिलेगा। किसी एक को चुनकर प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

● मोबाइल ऐप के जरिए करने के लिए ‘एमआधार’ ऐप डाउनलोड कर यही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

वेबसाइट और एप के जरिए

फर्जीवाड़े का पता चलेगा

यदि किसी आधार कार्ड धारक का बायोमीट्रिक्स विवरण लॉक है। इसके बाद भी कोई इसका उपयोग करता है। जानकारी सत्यापित करने की कोशिश करता है तो एक विशिष्ट त्रुटि कोड आ जाएगा। इसका मतलब होगा कि धारक की पहचान को सत्यापित करने के प्रयास निषिद्ध कर दिया गया है। इससे धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत पता लग जाएगी।

एसएमएस की मदद लें

● सबसे पहले GETOPT लिख कर स्पेस दें और आधार नंबर के अंतिम चार या आठ अंक लिखें और 1947 नंबर पर भेज दें। इसके बाद छह अंकों का ओटीपी मिलेगा। फिर लॉक करने लिए LOCK UID लिखकर स्पेस दें और आधार के अंतिम चार या आठ अंक लिखकर फिर से स्पेस दें तथा ओपीटी लिखें। इसे 1947 पर भेजें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96