Home PRIMARY KA MASTER NEWS अगले माह से 10 हजार पदों पर भर्ती, देखें पूरी डिटेल

अगले माह से 10 हजार पदों पर भर्ती, देखें पूरी डिटेल

by Manju Maurya

लखनऊ । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लोकसभा चुनाव से पहले 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है। मैनुअल में आए 6,648 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव में 5,262 पदों के प्रस्तावों का परीक्षण पूर्ण हो चुका है। अन्य पदों के लिए आने वाले प्रस्तावों की खामियां दूर करते हुए चरणबद्ध तरीके से भर्ती का विज्ञापन निकालने की तैयारी है।

हर माह आवेदन लेने की योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि रिक्त पदों को भरने के लिए संबंधित आयोगों को प्रस्ताव भेज दिए जाएं। विभागों में सर्वाधिक खाली पद समूह ‘ग’ के हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को वैसे तो 28 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन पहले चरण में 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेने की तैयारी है। इसके लिए हर माह विज्ञापन निकालते हुए आवेदन लिए जाएंगे। आयोग चाहता है कि लोकसभा चुनाव से पहले आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

नगर पंचायतों में रिक्त अधिशासी अधिकारी, कर अधीक्षक और अवर अभियंता के करीब 432 पदों पर आवेदन लिए जाने हैं। कुछ पदों के प्रस्ताव मिल गए हैं और कुछ के आने बाकी हैं। विकास प्राधिकरणों में खाली अवर अभियंताओं के करीब 92 पद बताए जा रहे हैं। सम्मिलित संवर्ग में 2100 से अधिक पद हैं। इनके लिए एक साथ आवेदन लिए जाएंगे।

सर्वाधिक कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं विभागों में

सरकारी विभागों में सर्वाधिक कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं। इन पदों की संख्या 82,000 से अधिक बताई जा रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस तैयारी में है कि सबसे पहले इन पदों के लिए आवेदन मांगा जाए। इनके लिए भी सर्वाधिक आवेदन आते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96