Home PRIMARY KA MASTER NEWS परिषदीय शिक्षकों की पेंशन में भी घोटाला 👉 एनपीएस कटौती की रकम निजी कंपनी में लगाई, जिले के सैकड़ों शिक्षकों के लाखों रुपये ट्रांसफर

परिषदीय शिक्षकों की पेंशन में भी घोटाला 👉 एनपीएस कटौती की रकम निजी कंपनी में लगाई, जिले के सैकड़ों शिक्षकों के लाखों रुपये ट्रांसफर

by Manju Maurya

प्रयागराज। जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों की पेंशन की 80 करोड़ से अधिक रकम निजी कंपनी में निवेशित करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सैकड़ों शिक्षकों की पेंशन में घोटाले का खुलासा हुआ है। आपके अपने समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ में एडेड कॉलेजों में ‘शिक्षक मांगे हिसाब’ शृंखला के तहत एनपीएस घोटाले की खबर प्रकाशित होने के बाद परिषदीय शिक्षकों ने अपने खाते खंगाले तो उनके होश उड़ गए।

परिषदीय शिक्षकों ने भी एडेड कॉलेजों की तरह राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) की अपनी रकम एसबीआई, एलआईसी और यूटीआई में निवेशित करने की सहमति दी थी। लेकिन बगैर सहमति सैकड़ों शिक्षकों की धनराशि निजी कंपनियों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। उदाहरण के तौर पर एक शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का एनपीएस अप्रैल 2022 से कटना शुरू हुआ। बिना उनकी सहमति के सितंबर 2022 को उनकी धनराशि एचडीएफसी में निवेशित कर दी गई। दोबारा बगैर उनके अनुरोध या सहमति के जून 2023 में उनकी धनराशि एचडीएफसी से हटाकर मैक्स लाइफ में कर दी गई।

शिक्षकों का कहना है कि वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करने पर बताया जाता है कि उनके स्तर से कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह परिवर्तन एनएसडीएल (नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड) ने किया है। वहीं एनएसडीएल के टोल फ्री नंबर पर बात करने पर बताया गया कि यह परिवर्तन आहरण वितरण अधिकारी (डीडीओ), जो बेसिक के वित्त एवं लेखाधिकारी होते हैं, कार्यालय से हुआ है।

निजी खातों में ट्रांसफर किए लाखों रुपये

कल्पना सिंह की 10.90 लाख रकम, ऋषि कुमार की 10.25 लाख, शिव शंकर निराला और राम अवतार की 4.57-4.57 लाख, अजय कुमार यादव की 3.49 लाख, संजय कुमार उपाध्याय 3.45 लाख, जया लक्ष्मी 3.21 लाख, वंदना वर्मा की 2.81 लाख, लल्लन सिंह 2.29, संजय कुमार की 1.28 लाख, राकेश कुमार यादव की 1.06 लाख, नम्रता गुप्ता की 1.21 लाख, सीता यादव की 2.22 लाख समेत कई शिक्षकों की रकम निजी कंपनियों में लगाई गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96