Home PRIMARY KA MASTER NEWS वार्ता : शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान, बीएसए को 22 तक करनी होगी पदोन्नति , प्राथमिक स्कूलों में सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे

वार्ता : शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान, बीएसए को 22 तक करनी होगी पदोन्नति , प्राथमिक स्कूलों में सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे

by Manju Maurya

लखनऊ, । प्राथमिक स्कूलों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारी नियुक्त किये जाएंगे। 22 नवम्बर को शिक्षकों की पदोन्नति की कार्यवाही पूरी होगी। शिक्षकों की अन्य लंबित समस्याओं का समाधान होगा। इन मुद्दों पर गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमकेएस सुन्दरम ने शिक्षकों के साथ हुई वार्ता के दौरान सहमति दी।

शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर शिक्षकों की 12 मांगों पर चर्चा हुई थी। शेष नौ मांगों पर गुरुवार को हुई वार्ता में 4200 ग्रेड वेतन वाले शिक्षकों को पदोन्नति पर 4800 ग्रेड वेतन देने सम्बन्धी प्रस्ताव को वित्त विभाग भेजने, राज्य कर्मचारियों की भांति दिव्यांग शिक्षकों को भी वाहन भत्ता देने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को बीटीसी व डीएलएड की सीटों में 5 प्रतिशत कोटा देने और बीएड किये हुए नियुक्त शिक्षकों को ब्रिज कोर्स कराने पर सहमति बनी। पूर्व की वार्ता में बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति 8 नवम्बर तक करने का विभाग ने आश्वासन दिया था। पदोन्नति न होने की पर प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी जतायी।

अधिकारियों को निर्देश दिये कि 22 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से पदोन्नति की कार्यवाही पूरी करें।

वार्ता में स्कूल महानिदेशक विजय किरन आनन्द, सचिव प्रताप सिंह बघेल, संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार के अलावा शिक्षक नेता एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सुरेश कुमार त्रिपाठी समेत अन्य रहे।

प्रेस विज्ञप्ति शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान, बीएसए को 22 तक करनी होगी पदोन्नति  प्रत्येक विद्यालय में नियुक्त होगा सफाई कर्मचारी

 दिव्यांग शिक्षकों को मिलेगा वाहन भत्ता।

उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ एवं उत्तर प्रदेश शासन के मध्य शिक्षकों की मांगों पर 30 अक्टूबर,  2023 को प्रथम चरण की वार्ता के बाद आज दिनांक 9 नवंबर,  2023 को दूसरे चरण की वार्ता संपन्न हुई। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि दिनांक 30 अक्टूबर,  2023 को बेसिक शिक्षकों की 12 मांगों पर चर्चा हुई थी जबकि 9 मांगों पर चर्चा नहीं हो सकी थी। आज संपन्न हुई वार्ता में अवशेष 9 मांगों पर चर्चा हुई एवं निर्णय लिया गया।

डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आज की वार्ता में 4200 ग्रेड वेतन वाले शिक्षकों को पदोन्नति पर 4800 ग्रेड वेतन देने संबंधी प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजने,  राज्य कर्मचारियों की भांति दिव्यांग शिक्षकों को भी वाहन भत्ता देने,  मृतक शिक्षकों के आश्रितों को बी0टी0सी0/ डी0एल0एड0 की सीटों में 5 प्रतिशत कोटा देने, प्रत्येक विद्यालय में एक सफाई कर्मचारी नियुक्त करने तथा जो बी0एड0 धारी शिक्षक नियुक्त हो गए हैं उनको ब्रिज कोर्स कराने पर सहमति बनी‌, उक्त के अतिरिक्त प्रमुख सचिव ने गैर शैक्षणिक कार्यो में लगे हुए शिक्षकों को धीरे-धीरे हटाने पर भी सहमति व्यक्त की।

 डॉक्टर शर्मा ने बताया कि वार्ता में प्रमुख सचिव एम0के0एस0 सुंदरम का शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रति दृष्टिकोण प्रशंसनीय रहा।  पूर्व की वार्ता में बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति 8 नवंबर,  2023 तक करने का विभाग ने आश्वासन दिया था, जिस पर पदोन्नति न होने की शिकायत महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जब प्रमुख सचिव से की, तब प्रमुख सचिव ने पदोन्नति न होने पर अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारण करते हुए 22 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पदोन्नति करने का आदेश दिया‌.  प्रमुख सचिव ने महासंघ के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया की पूर्व में संपन्न वार्ता में लिए गए निर्णय पर शीघ्र ही कार्यवाही कर महासंघ को अवगत कराया जाएगा।एक अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन प्रणाली में सम्मिलित करने हेतु संघ प्रतिनिधिमण्डल शीघ्र ही मा मुख्य मंत्री से भेंट करेगा ।

 वार्ता में महासंघ की ओर से ध्रुव कुमार त्रिपाठी एमएलसी एवं नेता शिक्षक दल,  सुरेश कुमार त्रिपाठी पूर्व एमएलसी एवं संयोजक शिक्षक महासंघ, संजय सिंह महामंत्री उत्तर प्रदेशीय  प्राथमिक शिक्षक संघ, शिव शंकर पांडे कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राधे रमण त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं विभाग की ओर से विजय किरन आनंद महानिदेशक स्कूल शिक्षा, प्रताप सिंह बघेल सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, गणेश कुमार संयुक्त शिक्षक निदेशक उपस्थित रहे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96