Home PRIMARY KA MASTER NEWS महानगर में 183, ब्लाकों के 258 शिक्षक होंगे प्रोन्नत

महानगर में 183, ब्लाकों के 258 शिक्षक होंगे प्रोन्नत

by Manju Maurya

 बरेली : बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश पर शिक्षकों की प्रोन्नत प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को इसको लेकर गठित की गई कमेटी की बैठक भी होनी है। इसके बाद शासनस्तर -से ही प्रोन्नत शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी। महानगर क्षेत्र में 183 तो जिले के अन्य ब्लाकों में 258 शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ मिलेगा।

बेसिक शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में 2,483 परिषदीय विद्यालय हैं। प्रधानाध्यापक के लिए 1641 पद स्वीकृत हैं। जिसमें 1093 परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। 548 पद खाली हैं। इसी तरह से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 1923 कुल पद स्वीकृत हैं। जिसमें 2213 अध्यापक कार्यरत हैं। 290 पद तो पहले से ही अतिरिक्त हैं। इसीलिए सिर्फ 258 शिक्षकों को ही प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर प्रोन्नति मिल सकेगी। जबकि महानगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ज्यादा फायदा रहेगा। महानगर में प्राथमिक विद्यालयों में

प्रधानाध्यापक के 160 पद मंजूर हैं। 39 प्रधानाध्याक ही कार्य कर रहे हैं। 121 पद खाली हैं। इन पर कार्यवाहक हैं, कुछ जगह शिक्षा मित्र ही कार्य संभाले हैं।

महानगर के उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के 124 पद हैं। इनमें 62 पर प्रधानाध्यापक तैनात हैं। जो 62 स्कूल खाली हैं। इन्हें प्रोन्नति से भरा जाएगा। महानगर में 183 पदों पर प्रोन्नति होगी। जिलेभर में 441 पदों पर प्रोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को कमेटी की बैठक के बाद परिषद से ही प्रोन्नत शिक्षकों की सूची जारी होगी।

प्रधानाध्यापक तो कुछ जूनियर में वनेंगे सहायक अध्यापक

नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा को मिलेगा प्रोन्नति का लाभ

प्रोन्नति के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के आदेशों पर प्रक्रिया पूरी की गई है। पारदर्शिता से कार्य हुआ है। प्रोन्नत शिक्षकों की सूची परिषद की ओर से ही जारी की जाएगी।

– संजय कुमार सिंह, बीएसए

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96