Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master :  जब अचानक स्कूल पहुंचीं दबंग बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल, फिर जो किया उसकी खूब हो रही चर्चा

Primary ka master :  जब अचानक स्कूल पहुंचीं दबंग बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल, फिर जो किया उसकी खूब हो रही चर्चा

by Manju Maurya

Banda News: कुछ आईएएस अधिकारी ऐसे होते हैं, जो हमेशा अपने एक्शनों से, सख्त फैसलों से और अपनी दबंग इमेज के चलते चर्चाओं और सुर्खियों में रहते ही हैं. कुछ ऐसी ही हैं आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल. उत्तर प्रदेश के बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का एक कदम फिर चर्चाओं में आया है. दरअसल माफियाओं और अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने वाली आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल की नजर अब जिले के सरकारी स्कूलों की हालत पर पड़ गई है.

इसका एक नजारा तब देखने को मिला, जब बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एक सरकारी स्कूल में अचानक पहुंच गईं और वहां जांच करने लगी. जैसे ही ये खबर फैली, पूरे जिले के सरकारी स्कूलों में हड़कंप मच गया. इस दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरकारी स्कूल की हर व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने 2 सरकारी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी.

बांदा में माफियाओं और अपराधियों के नेटवर्क को मिट्टी में मिलाने वाली दबंग आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल की सुर्खियों में रहने की पुरानी आदत है. वह अपने सख्त एक्शनों के चलते हमेशा मीडिया की नजरों में बनी रहती हैं. इस बार बांदा डीएम प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय भूरागढ़ में अचानक पहुंच गई और छापेमारी शुरू कर दी

जैसे ही ये खबर जिला शिक्षा विभाग को मिली, हड़कंप मच गया. डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्कूल में छापेमारी करनी शुरू कर दी. हर एक चीज का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान बांदा डीएम ने मिड डे मील की जांच की, स्कूल की साफ-सफाई को देखा और शिक्षा के स्तर को भी जांचा.

2 शिक्षकों पर की कार्रवाई

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरकारी स्कूल में जाकर बच्चों को पुस्तक पढ़वाई और बच्चों से गणित के पहाड़े भी सुने. मगर इस दौरान डीएम को स्कूल में से 2 शिक्षक लापता मिले. इसी को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को गुस्सा आ गया. उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा. इस दौरान डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल को लेकर सख्त निर्देश भी दिए.

बांदा डीएम की अब ये कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल सरकारी स्कूल के बच्चों से मिलते हुए और उन्हें पढ़ाते हुए दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग बांदा डीएम के इन फोटो को देखकर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96