Home PRIMARY KA MASTER NEWS बोर्ड की कॉपियों पर पहली बार नंबरिंग होगी

बोर्ड की कॉपियों पर पहली बार नंबरिंग होगी

by Manju Maurya

प्रयागराज । 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए सभी जिलों में उत्तरपुस्तिकाएं (कॉपियां) पहुंचने लगी हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल माफियाओं के इरादे नाकाम करने के मकसद से इस साल उत्तरपुस्तिकाओं में सुरक्षा मानकों को और बढ़ा दिया गया है। पहली बार ‘अ’ उत्तरपुस्तिका के भीतरी पृष्ठों पर भी नंबरिंग (पेज नंबर 1, 2, 3…) की गई है। इससे अंदर के पन्नों की अदला-बदली की आशंका पूरी तरह

से समाप्त हो जाएगी। ‘अ’ एवं ‘ब’ उत्तरपुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर क्रमांक मुद्रित कराया गया है।

प्रदेश के सभी जिलों के लिए धागे की सिलाईयुक्त उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि स्टेपलर की पिन निकालकर पन्ने जोड़े या बदले न

जा सकें।

हाईस्कूल की ‘अ’ उत्तरपुस्तिका डार्क ब्राउन रंग एवं ‘ब’ कॉपी डार्क वायलट रंग की होगी। वहीं इंटरमीडिएट की ‘अ’ उत्तरपुस्तिका डार्क मजेन्टा पिंक रंग और ‘ब’ उत्तरपुस्तिका डार्क लाल रंग में छापी गई है।

10वीं-12वीं की कापियों में होंगी कई विशेषताएं

जिलों के राजकीय इंटर कॉलेजों में पहुंची कॉपियां

उत्तरपुस्तिकाओं की रूलिंग भी कवर के रंगों के अंनुसार ही छपाई गई है। उत्तरपुस्तिका एवं कलापत्र आदि के कवर पृष्ठ तथा अंतिम पृष्ठ माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश का ‘लोगो’ सिक्योरिटी कोड के तहत छपवाया गया है। ‘अ’ उत्तर पुस्तक के अन्दर के पृष्ठ पर भी ‘लोगो’ लगाया गया है।

हाईस्कूल में पंजीकृत

छात्र

छात्रा

13,75,638

15,71,686

कुल : 29,47,324

इंटर में पंजीकृत

छात्रा

छात्र 14,12,806

11,48,076

कुल : 25,60,882

महायोगः 55,08,206

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96