समस्त BSA, AAO, BEO एवं DCT कृपया ध्यान दें-
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा धनराशि की लिमिट जनपदों को जारी कर दी गयी है।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नवत गतिविधियों का आयोजन 15 मार्च 2024 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें-
1. ब्लॉक स्तर पर बच्चों की क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।
2. जनपद स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।
3. प्रति ब्लॉक 100 बच्चों का एक्सपोज़र विजिट।
अतः राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक-6382 दिनाँक-24 अगस्त 2023 एवम पत्रांक-13022 दिनाँक-25 जनवरी 2024 के निर्देशानुसार कार्यक्रम का संचालन 15 मार्च 2024 तक कराना सुनिश्चित करें।
आज्ञा से,
राज्य परियोजना निदेशक,
समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश

