Home PRIMARY KA MASTER हमारा आंगन-हमारे बच्चे” उत्सव आयोजित किये जाने के संबंध में समय सारणी व कार्य संचालन के संबंध में आदेश जारी

हमारा आंगन-हमारे बच्चे” उत्सव आयोजित किये जाने के संबंध में समय सारणी व कार्य संचालन के संबंध में आदेश जारी

by Manju Maurya

हमारा आंगन-हमारे बच्चे” उत्सव आयोजित किये जाने के संबंध में समय सारणी व कार्य संचालन के संबंध में आदेश जारी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों के अनुसार बुनियादी साक्षरता एवं प्राथमिक अंकीय दक्षता प्राप्त करने हेतु पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण किया जाना लक्षित है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित निपुण लक्ष्य की सम्प्राप्ति हेतु पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सुदृढीकरण एवं समुदाय के मध्य उसकी जागरूकता अतिआवश्यक है। प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाने हेतु निर्धारित लक्ष्यों की सम्प्राप्ति आयुवर्ग 05 से 09 वर्ष के निपुण बच्चों के माध्यम से प्राप्त किया जाना है, जिसके अंतर्गत बालवाटिका आयुवर्ग 05 से 06 वर्ष एवं विद्यालय में नामांकित कक्षा 01 से 03 के समस्त बच्चे हैं।

जन समुदाय के समक्ष निपुण लक्ष्यों एवं मूलभूत साक्षरता की आवश्यकता से अवगत कराने हेतु “हमारा आंगन-हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन प्रदेश के समस्त विकास खण्ड एवं जनपद स्तर पर विगत दो वर्षों से किया जा रहा है। “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में सम्मिलित जनसमुदाय एवं उनके साथ उपस्थित अभिभावकों से यह अपील कार्यक्रम के माध्यम से की जानी है कि अपने बच्चों को आंगनबाडी केन्द्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में नियमित भेजें एवं समय-समय पर आयोजित विद्यालयी बैठकों में प्रतिभाग करने की अपील निरंतर की जा रही है।

वर्ष 2023-24 में आयोजित किये जाने वाला हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यकम की संक्षिप्त रूपरेखा एवं उद्देश्य निम्नवत् है-

प्रथम चरण, आयोजन स्थल:- विकास खण्ड स्तर।

आयोजन तिथि:- 16 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 के मध्य

प्रतिभागी (अधिकतम 150):- नोडल शिक्षक संकुल सदस्य, एस०आर०जी०, डायट मेंटर, नोडल अध्यापक (प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय), आंगनबाडी कार्यकत्री (को-लोकेटेड), सी०डी०पी०ओ०, सुपरवाइजर, ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, एस०डी०एम०, बी०डी०ओ०, ए०डी०ओ० पंचायत, प्रत्येक संकुल से 05 निपुण बच्चे (आयुवर्ग 05 से 08 वर्ष), अभिभावक एवं जनप्रतिनिधि। •

आदर्श बालवाटिका मॉडल की प्रदर्शनी लर्निंग कार्नर के साथ।

द्वितीय चरण, आयोजन स्थल:- जनपद स्तर ।

आयोजन तिथि:- 01 मार्च से 10 मार्च 2024 के मध्य

  • प्रतिभागी (अधिकतम 250):- प्रत्येक विकास खण्ड से उत्कृष्ट कार्य करने वाले: 01 नोडल शिश्चक, 01 नोडल शिक्षक संकुल, 01 सुपरवाइजर, 01 आंगनबाडी कार्यकत्री, प्रत्येक विकास खण्ड से 12 निपुण बच्चे अभिभावकों के साथ।

अन्य प्रतिभागी: नोडल एस०आर०जी०, डायट मेंटर, जिला कार्यकम अधिकारी आईसीडीएस, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त

सी०डी०पी०ओ०, जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि।

  • आदर्श बालवाटिका मॉडल लर्निंग कार्नर एवं अन्य सामग्री टीएलएम आदि के साथ प्रदर्शनी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96