Home PRIMARY KA MASTER NEWS पेटीएम बैंक को 15 मार्च तक का अतिरिक्त मोहलत

पेटीएम बैंक को 15 मार्च तक का अतिरिक्त मोहलत

by Manju Maurya

मुंबई, । भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) को अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इसके तहत किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट और फास्टैग में जमा या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने के आदेश की अंतिम तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि व्यापारियों सहित ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

रिजर्व बैंक ने इसके पहले 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट व फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया था। आरबीआई ने कहा कि यह फैसला पीपीबीएल के ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए थोड़े और समय की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया है कि बैंक ‘स्वीप-इन स्वीप-आउट’ सुविधा के तहत भागीदार बैंकों के पास ग्राहकों की जमा राशि की निर्बाध निकासी की सुविधा प्रदान करेगा।

फास्टैग जारी करने वाली सूची से हटाया भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड ने वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा 32 अधिकृत बैंकों से ‘फास्टैग’ सेवाएं लेने की सलाह दी है। इन 32 अधिकृत बैंकों में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक शामिल हैं।

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत में आठ करोड़ से अधिक ‘फास्टैग’ उपयोगकर्ता हैं और पेटीएम पेमेंट्स बैंक की बाजार हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत है। इससे पहले, आईएचएमसीएल ने 19 जनवरी 2024 को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ‘फास्टैग’ जारी करने से रोक दिया था।

एक माह में 50 फीसदी से ज्यादा गिरा शेयर

पिछले एक महीने में शेयर की कीमत में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। एक महीने में ही शेयर की कीमत 750 रुपये से गिरकर 350 रुपये के भी नीचे जा चुकी है। 16 फरवरी 2024 को शेयर की कीमत एनएसई पर 341.30 रुपये के भाव पर बंद हुई। शेयर एक महीने में करीब 53.63 फीसदी गिर चुका है। पेटीएम का एनएसई पर 52 हफ्तों का उच्च स्तर 998.30 रुपये है और इसका 52 हफ्तों का निम्न स्तर 318.05 रुपये है। हालांकि, शुक्रवार को पेटीएम का शेयर शुक्रवार को पांच प्रतिशत मजबूत हुआ।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96