Home PRIMARY KA MASTER NEWS Income tax: इनकम टैक्स के 25 हज़ार तक बकाया के नोटिस वापस होंगे, यह होंगे पात्र

Income tax: इनकम टैक्स के 25 हज़ार तक बकाया के नोटिस वापस होंगे, यह होंगे पात्र

by Manju Maurya

मुंबईः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को टैक्स विवाद में राहत देने वाला बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ऐलान किया कि वित्त वर्ष 2009-10 तक की अवधि से जुड़े 25 हजार रुपये तक के बकाया टैक्स डिमांड नोटिस को वापस लिया जाएगा। वहीं वित्त वर्ष 2010-11 से 2014-15 तक की अवधि के 10 हजार रुपये तक के ऐसे डिमांड नोटिस वापस लिए जाएंगे। यानी अब ऐसे टैक्स डिमांड वाले सभी इनकम टैक्स रिटर्न को ऑटोमेटिक क्लियर कर दिया जाएगा। इसके लिए टैक्सपेयर को कुछ करने की जरूरत नहीं होगी। इस फैसले से दशकों से चले आ रहे टैक्स विवाद खत्म होंगे और 1 करोड़ टैक्स पेयर को फायदा होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि इनमें से कई डिमांड 1962 से पुरानी हैं। यह बही- खातों में बनी हुई हैं। इससे ईमानदार टैक्सपेयर्स को चिंता हो रही है। इन डिमांड से बाद के वर्षों के रिफंड में बाधा आ रही है। बजट भाषण के बाद वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि ओरिजनल डिमांड में इंटरेस्ट इनकम जोड़कर 25,000 रुपये तक की विवादित टैक्स डिमांड ही वापस ली जाएंगी। रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने कहा कि सरकार 2014-15 तक जिन विवादित टैक्स डिमांड नोटिस को वापस ले रही है, वह पांच साल में ही कुल 3,500 करोड़ रुपये की हैं।

ये लंबित डिमांड नोटिस, इनकम, वेल्थ और गिफ्ट टैक्स से जुड़ी हैं। टैक्स एक्सपर्ट टी.पी. ओस्तावाल ने कहा कि जिस तरह कोई व्यापारी अपना चौपड़ा (अकाउंट) साफ करता है, वैसा ही कदम सरकार ने उठाया है। टैक्स एक्सपर्ट मनीष गाडिया कहते हैं, पहले फिजिकल डिमांड निकलती थी और अब सिस्टम कंप्यूयराइज्ड होने के बाद इनकम टैक्स विभाग को भी नहीं पता कि यह किस चीज का डिमांड नोटिस है। ऐसे में सरकार ने जो कदम उठाया, वह विभाग और करदाता दोनों के लिए राहत वाला है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96