Home PRIMARY KA MASTER NEWS प्रदेश में 8265 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, यहां दर्ज कराएं शिकायत

प्रदेश में 8265 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, यहां दर्ज कराएं शिकायत

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश में 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी में की जाएगी। रविवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने राज्य स्तरीय कंट्रोम रूप का उद्घाटन किया। प्रथम पाली की परीक्षा का समय सुबह 8 से 11.15 बजे के स्थान पर बढ़ाकर 8.30 से 11.45 बजे किया गया। द्वितीय पाली का समय पूर्ववत् अपरान्ह 2.00 से शाम 5.15 तक है।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल 29,47,311 एवं इंटरमीडिएट के 25,77,997 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए 8265 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं, जिनमें 275 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील एवं 466 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है। हर परीक्षा केंद्र के हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डर तथा राउटर संस्थापित किये गये हैं। पूरी परीक्षा अवधि की लाइव मॉनीटरिंग वेवकास्टिंग के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा के लिए 8265 केन्द्र व्यवस्थापक, 8265 वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, 8265 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 1273 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 424 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 405 सचल दलों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त शासन स्तर से प्रत्येक जनपद के लिए 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गयी है। प्रत्येक जिले में ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम की

स्थापना की गयी है। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए एसटीएफ एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को सम्पूर्ण परीक्षा अवधि तक सक्रिय रखा गया है, जिससे परीक्षा प्रश्न-पत्रों के प्रकटन के प्रयास की सम्भावना पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके। परीक्षा की निगरानी के लिए रविवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शिविर कार्यालय, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) लखनऊ में नवीनीकृत सभागार का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन भी किया। प्रदेश में पहली बार परिषद के पांचों क्षेत्रीय कार्यालय- प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली एवं गोरखपुर में भी एक- एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए डबल लॉक अलमारी की व्यवस्था की गई है। इसे खोलने, प्रश्नपत्रों के पैकेट को खोलने, प्रश्नपत्रों के वितरण तथा अवशेष प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में अलग से रखी डबल लॉक अलमारी में रखने आदि की व्यवस्था की गई है।

यहां दर्ज कराएं शिकायत

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम, लखनऊ का टोल फ्री नंबर-1800 180 6607, 1800 180 6608 है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज का टोल फ्री नंबर 1800 180 5310, 1800 180 5312 है। इसके अतिरिक्त फैक्स 0522.2237607, ईमेल आईडी upboardexams2024@g mail.com फेसबुक upboardexams2024, व्हाट्सएप नम्बर 9235071514, एक्स (ट्विटर) @

upboardexam24 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96