Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, कड़ी निगरानी

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, कड़ी निगरानी

by Manju Maurya

लखनऊ/प्रयागराज, । प्रदेश के 8265 केंद्रों पर गुरुवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए योगी सरकार ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। व्हाट्सएप से लेकर सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म तक अराजक तत्वों की कड़ी निगरानी की जा रही है। परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने की कोशिश करने वाले जेल भेजे जाएंगे।

यह जानकारी अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार ने दी। वह बुधवार को लोकभवन सभागार में बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पहली बार क्यूआरटी गठित की गई है जो उन लोगों पर तत्काल कार्रवाई करेगी जो भ्रामक खबरें फैला कर गुमराह करने, सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास करते पाए जाएंगे।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उस विषय का कोई प्रश्नपत्र या उसके किसी भाग को व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के किसी भी माध्यम से प्रसारित करने का प्रयास किया जाता है तो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड द्वारा संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों और जिलों को चिह्नित किया गया है। इनमें किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए एसटीएफ तथा एलआईयू के माध्यम से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नकल की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रश्नपत्रों को खोलने की कार्यवाही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी तथा संकलन केंद्रों एवं स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे निगरानी के लिए सशस्त्रत्त् बल एवं लाइव सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम का प्रात: कालीन सचल दल द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी जिला प्रशासन को दंड प्रकिया संहिता के तहत धारा-144 लागू करने सहित अन्य सभी एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, उनकी धारण क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करते हुए सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन कराया गया। वर्ष 2017 से पहले 12 हजार से भी अधिक केंद्र बनते थे, लेकिन ऑनलाइन केंद्र निर्धारण व्यवस्था से कम परीक्षा केंद्र बने, जिससे उनका पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण सुगम हुआ। राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ के साथ-साथ विद्या समीक्षा केंद्र लखनऊ और परिषद मुख्यालय, प्रयागराज और पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिनसे प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों एवं जिला स्तरीय कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सेंटर की लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी।

इनसेट–

हेल्पलाइन नंबर जारी

परीक्षार्थियों एवं जनसामान्य की शिकायतें दूर करने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर (1800 180 6607 व 1800 180 66078) तथा परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं के समाधान व मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए दो हेल्पलाइन नंबर (1800 180 5310 व 1800 180 5312) जारी किए गए हैं।

ये होगा पहली बार

– सभी केंद्र व्यवस्थापकों,बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा संपादन के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

– लगभग 3.11 लाख कक्ष निरीक्षकों को सुरक्षित क्यूआर कोड एवं क्रमांक युक्त कम्प्यूटराइज्ड परिचय पत्र जारी किया गया है।

– उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर क्यूआर कोड, क्रमांक संख्या एवं लोगो के अलावा उसके आंतरिक पृष्ठ पर भी परिषद का लोगो तथा प्रत्येक पृष्ठ पर पृष्ठ संख्या के साथ-साथ चार अलग-अलग रंगों में सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं मुद्रित कराई गई हैं।

ये होगा पहली बार

● सभी केंद्र व्यवस्थापकों,बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा संपादन के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

● 3.11 लाख कक्ष निरीक्षकों को सुरक्षित क्यूआर कोड एवं क्रमांक युक्त कम्प्यूटराइज्ड परिचय पत्र जारी किया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96