Home PRIMARY KA MASTER NEWS SSC: नकल रोकने की तकनीक से लैस एसएससी की नई वेबसाइट लांच

SSC: नकल रोकने की तकनीक से लैस एसएससी की नई वेबसाइट लांच

by Manju Maurya

प्रयागराज। सीबीएसई कर्मचारी चयन आयोग ने नकल रोकने की तकनीक से लैस अपनी नई वेबसाइट लांच कर दी है। अब ssc.nic.in की जगह नई वेबसाइट ssc.gov.in होगी। इसमें अब एसएससी की किसी भी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सिर्फ हाल की ताजा तस्वीरें ही अपलोड कर सकेंगे।

दावा है कि इससे पुरानी तस्वीरें अपलोड न होने से दूसरे की जगह परीक्षा में साल्वरों को बैठाने और परीक्षा कक्ष में प्रवेश कराने की कोशिशों पर पानी फिर जाएगा। पिछली परीक्षाओं को पूरा कराने के लिए पुरानी वेबसाइट अभी कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगी।

अभ्यर्थी नई वेबसाइट पर ताजा तस्वीरें ही कर सकेंगे अपलोड

एसएससी की नई वेबसाइट को क्षमता की दृष्टि से काफी हद तक अपग्रेड किया गया है। इससे अभ्यर्थियों के आवेदनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा और आवेदनों की संख्या अधिक होने की दशा में अंतिम तिथियों के दौरान वेबसाइट के धीमा होने की समस्या न के बराबर होगी।

अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन भरते समय स्कैन की गई तस्वीर अपलोड करने की बजाय कंप्यूटर वेबकैम / मोबाइल कैमरे से खींची गई लाइव तस्वीर अपलोड करनी होगी। इससे केवल हाल की तस्वीर अपलोड करना सुनिश्चित होगा, जिससे पुरानी तस्वीरें अपलोड करने/फोटो मिलाने

की समस्या कम हो जाएगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान दूसरे की जगह पर परीक्षा देने वाले साल्वरों के परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की कोशिशों पर भी प्रभावी अंकुश लग सकेगा। एसएसई के क्षेत्रीय निदेशक राहुल

सचान ने बताया कि अभ्यर्थियों को नई वेबसाइट पर एक बार पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद वह आने वाली सभी परीक्षाओं के लिए नए पंजीकरण के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।

जबकि, पुरानी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पुराने पंजीयन नंबर के साथ पुरानी वेबसाइट पर ही जाना होगा। नई वेबसाइट से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 18003093063 जारी किया है

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96