Home PRIMARY KA MASTER NEWS आदर्श आचार संहिता लागू ,दीवारों पर नहीं हो सकेगा चुनाव प्रचार

आदर्श आचार संहिता लागू ,दीवारों पर नहीं हो सकेगा चुनाव प्रचार

by Manju Maurya

लखनऊ। आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर सरकारी संपत्तियों, 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थलों और 72 घंटे के भीतर निजी संपत्तियों से दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स व झंडे हटाने का काम प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 15.34 करोड़ है, जिसमें 8.17 करोड़ पुरुष, 7.17 करोड़ महिला, 6638 थर्ड जेंडर और 12,51,827 दिव्यांग मतदाता हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल पोलिंग स्टेशनों (लोकेशन) की संख्या 92,587 और मतदेय स्थलों की संख्या 1,62,041 है।

इनमें 1,62,012 मूल और 29 सहायक मतदेय स्थल हैं। प्रदेश में 366 मतदेय स्थल युवाओं, 615 मतदेय स्थल महिलाओं और 302 मतदेय स्थल दिव्यांगों द्वारा प्रबंधित किए जा रहे हैं। 1970 मॉडल मतदेय स्थल भी बनाए जा रहे हैं और करीब 82,000 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की कार्यवाही भी की जा रही है। 217 मतदेय स्थल मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट में भी बनाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए सभी मतदेय स्थलों पर वीवीपैट का प्रयोग किया जा रहा है। सभी जिलों में ईवीएम और वीवीपैट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 67 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जिलाधिकारी, 12 लोकसभा क्षेत्रों में मुख्य विकास अधिकारी और 1 लोक सभा क्षेत्र में उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण, रिटर्निंग अफसर नामित किए गए हैं

चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए टीमें सक्रिय

चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वायड, वीडियो सर्विलांस टीम और वीडियो व्यूइंग टीम सक्रिय हैं। प्रत्येक प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निगरानी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

1950 पर कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायतें फोटो व वीडियो टैग कर की जा सकती हैं। शिकायतों के लिए एनजीआरएस पोर्टल और टोल फ्री नंबर 1950 का भी प्रयोग किया जा सकता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96