Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्कूली बच्चे घरों में अभिभावकों से लेंगे वोटिंग का वचन

स्कूली बच्चे घरों में अभिभावकों से लेंगे वोटिंग का वचन

by Manju Maurya

स्कूली बच्चों के माध्यम से घरों में अभिभावकों के लिए वचन पत्र भेजकर मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके माध्यम से परिवार के सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने का वचन लिया जाएगा। स्वीप स्लोगन के लिए विद्यालयों में प्रतियोगिताएं होंगी। शिक्षक अभिभावक गोष्ठियों के माध्यम से भी मतदान के लिए जागरूक करने के प्रयास किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले स्वीप के कार्यक्रमों के समयबद्ध व सुचारू संचालन के लिए सीडीओ ऋषिराज की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने बताया कि जिले में 60 प्रतिशत तक मतदान वाले बूथों की कुल संख्या 1145 है।

अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाना है, जिससे इनका मतदान प्रतिशत बढ़ जाए। कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों की सूची जिले के स्वीप व्हाटसएप ग्रुप पर डाल दी जाए। जिससे संबंधित अधिकारियों की ओर से

शिक्षक-अभिभावक गोष्ठियों के माध्यम से भी मतदान के लिए जागरूक करने के होंगे प्रयास

इन बूथों का चिन्हांकन करके वोट प्रतिशत बढ़ाया जा सके। सीडीओ ने कहा कि सभी मंडियों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लाउडस्पीकरों के माध्यम से मतदान के लिए नियमित रूप से अपील का प्रसारण कराया जाए।

इसी तरह नगर निगम क्षेत्र व अयोध्या धाम सहित अन्य सभी स्थानों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लाउडस्पीकरों से भी मतदान के लिए अपील प्रसारित की जाए। सभी रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकानों से बिकने वाली प्रत्येक पैकिंग पर मतदान के लिए जागरूकता वाले स्टीकर अवश्य लगवाए जाएं।

व्यापार कर विभाग के माध्यम से सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निर्गत होने वाली प्रत्येक टैक्स इनवाइस पर मतदाता जागरूकता संबंधी मुहर लगवाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96