ज्ञानपुर। पहले चुनावकर्मियों को नकद मानदेय मिलता था। इस बार लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों को मानदेय राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। अभी तक मतदान कर्मियों को मानदेय का पैसा बूथ पर पहुंचने पर मिलता था। इस बार चुनाव आयोग ने इस धनराशि को नकद के बजाए खाते में देने का निर्णय लिया है। इसे लेकर चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मिकों को खाता विवरण ड्यूटी आदेश में ही फीड किया गया है। साथ ही कार्मिकों को ड्यूटी आदेश पत्र में दर्ज विवरण को अपने खाते का मिलान कराकर किसी तरह की गड़बड़ी होने पर ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार ऑनलाइन खाते में भुगतान की व्यवस्था बनाई है। संवाद
![](https://basicshikshakhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/NOTE.jpg)