सीतापुर। 12,460 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत चयनितों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया जून में शुरू होगी। इससे पहले मानव संपदा पोर्टल को दुरुस्त किया जाएगा। इस भर्ती के तहत जिले में 1,154 शिक्षकों को विद्यालय मिलेंगे। 30 मई तक यह डाटा सही करने का समय दिया गया है।
इस भर्ती के तहत 2016 में कवायद शुरू हुई थी। 2018 में केवल 108 शिक्षकों को ही नियुक्ति पत्र मिल पाए थे। उसके बाद तमाम कानून अड़चनों के चलते प्रक्रिया बाधित हो गई थी। चयनित नियुक्ति की मांग कर रहे थे। अब यह प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद जगी है।

जिले में 1154 चयनितों को विद्यालय आंवटन किया जाएगा। इस आंवटन में कोई दिक्कत न आए। इसके लिए मानव संपदा पोर्टल को 30 मई तक अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। बीएसए ने बीईओ को निर्देशित किया है कि वह अपने विकासखंड के विद्यालयों का डाटा समय से अपडेट कराना सुनिश्चित करें।
यह होगा अपडेट
पोर्टल पर विद्यालय का नाम, विकासखंड का नाम, यू-डायस कोड का मिलान किया जाएगा। विद्यालय का प्रकार- शहरी व ग्रामीण। विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या। बंद व एकल विद्यालय। विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के पदनाम व कैडर का अंकन। विद्यालय संविलियन हुआ है कि नहीं। अगर है तो यू-डायस कोड। प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की रिक्तियों का ब्यौरा।
अपडेट होगा पोर्टल
शासन के निर्देश के मुताबिक मानव संपदा पोर्टल अपडेट किया जाएगा। उसके बाद विद्यालय आंवटन की तिथि घोषित होते ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए