Home PRIMARY KA MASTER NEWS पेपर लीक में फंसे स्कूल ने नहीं माना आयोग का नियम

पेपर लीक में फंसे स्कूल ने नहीं माना आयोग का नियम

by Manju Maurya

आरओ/एआरओ) प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा के पेपरलीक प्रकरण की जांच के दौरान एक निजी स्कूल के स्तर से लापरवाही सामने आई है। पेपरलीक की जांच कर रही एसटीएफ को साक्ष्य मिले हैं कि जिस बिशप जानसन इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग) कटरा से पेपरलीक हुआ, वहां पर लोक सेवा आयोग की गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया।

नियमतः स्कूल की प्रिंसिपल को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी लेकिन उन्होंने दूसरे स्टाफ को यह काम सौंप दिया। इस प्रकरण में एसटीएफ ने इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल

को नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया है। लोक सेवा आयोग की ओर से आरओ-एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को कराई गई थी। पेपरलीक होने पर आयोग के सचिव ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद एसटीएफ ने पेपरलीक का खुलासा किया। एसटीएफ ने बिशप जानसन गर्ल्स विंग के केंद्र व्यवस्थापक अर्पित विनीत जसवंत और झूसी के स्कूल प्रबंधक कमलेश कुमार पाल को गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर आरोप था कि 11 फरवरी की सुबह स्कूल में पेपर पहुंचते

ही अर्पित ने कमलेश पाल की मौजूदगी में एक कमरे में बंडल की सील खोलकर पेपर की फोटो ले ली। इसे कमलेश पाल ने अपने गैंग के सदस्यों को शेयर कर दिया था। जांच में पता चला कि कॉलेज का केंद्र व्यवस्थापक प्रिंसिपल ही हो सकता है। इसके विपरीत बिशप जानसन गर्ल्स विंग की प्रिंसिपल ने दूसरे स्टाफ अर्पित विनीत को जिम्मेदारी सौंप दी। नियम विरुद्ध यह काम उन्होंने क्यों किया इसका कारण जानने के लिए ही एसटीएफ ने स्कूल की प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है। कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज को एसटीएफ ने पहले ही सुरक्षित करा दिया था। केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका की जांच के बाद इस मामले में विधिक कार्रवाई होगी। मामले में मुख्य आरोपी मेजा के राजीव नयन मिश्र का साथी मध्य प्रदेश का सुभाष प्रकाश फरार है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96