Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी में अधिकारियों के तबादले शुरू, कई आईएएस बदले, देखें

यूपी में अधिकारियों के तबादले शुरू, कई आईएएस बदले, देखें

by Manju Maurya

 प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल और अपर मुख्य सचिव नियुक्त एवं कार्मिक जल्द ही केंद्र में प्रतिनियुक्त पर जाएंगे। उनको केंद्र में तैनाती के लिए राज्य सरकार ने अनापत्ति प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को भेज दिया है। वहीं राज्य सरकार ने बुधवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आबकारी आयुक्त आदेश सिंह को आयुक्त राज्य कर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आयुक्त राज्यकर मिनिस्ती एस. दो माह की छुट्टी पर गई हैं। धनंजय शुक्ला को विशेष सचिव नियुक्ति से अपर आयुक्त राज्य कर बनाया गया है। यह पद काफी समय से खाली चल रहा था।

वहीं विशेष सचिव खनन विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति के पद पर स्थाई तैनाती दी गई है। उनके पास अभी विशेष सचिव नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार था। अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद डा. मन्नान अख्तर को विशेष सचिव खनन बनाया गया है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल और अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डा. देवेश चतुर्वेदी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से एनओसी भेज दी गई है। केंद्र में तैनाती मिलने के बाद जल्द ही दोनों आईएएस अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। 

जल्द होंगे बड़े बदलाव

इसी के साथ यूपी की ब्यूरोक्रेसी में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। डा. देवेश चतुर्वेदी के पास नियुक्ति एवं कार्मिक के साथ कृषि विभाग भी है। मई में दो आईएएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद ऊर्जा और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। इसके चलते इन पदों पर भी स्थाई तैनाती होगी। आने वाले समय में पंचम तल से लेकर शासन स्तर के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया जाना तय माना जा रहा है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक जिलों के डीएम को भी हटाए जाने की चर्चाएं हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96