Home PRIMARY KA MASTER NEWS बीईओ की जांच के दौरान एकल शिक्षक हुए अचेत

बीईओ की जांच के दौरान एकल शिक्षक हुए अचेत

by Manju Maurya

जागरण संवाददाता, फाजिलनगरः फजिलनगर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) उस समय सकते में आ गए, जब एक जूनियर हाईस्कूल पर जांच के दौरान एकल शिक्षक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन उन्हें उपचार के लिए भेजा गया।

बेहोश शिक्षक को दो दिन का अवकाश स्वीकृत करके बीईओ चलते बने। घटना के कारण विद्यालय पर शिक्षण कार्य ठप रहा।

बीते गुरुवार को 12 बजे चौराखास के एकल उच्च माध्यमिक विद्यालय की जांच के लिए बीईओ मुकेश नारायण मिश्रा विद्यालय पर पहुंचे। छात्र-छात्राओं के नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थित पर एकल शिक्षक जगदीश पांडेय को फटकारने लगे। इसी दौरान शिक्षक अचेत होकर गिर गए। शिक्षक की दशा देख बीईओ सकते में आ गए। रसोइया के सहयोग से पास के चौराहे से दवा मंगाकर शिक्षक को खिलाया गया। दो दिन का रिलीव

प्राथमिक उपचार के बाद अवकाश देकर चले गए बीईओ

  • कम नामांकन पर बीईओ ने लगाई थी फटकार

अवकाश स्वीकृत करके बीईओ दबे पांव चलते बने। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि बेवजह की डांट फटकार से अचानक मेरी तबीयत खराब हो गई। इसके पहले भी वे मेरे स्कूल की कई बार जांच कर चुके हैं। जितनी बार आए, मैं बच्चों को मिला हूं।

पढ़ाते एकल शिक्षक होने के चलते छुट्टी भी नहीं ले पाता हूं। बीईओ मुकेश नारायण मिश्रा का पक्ष जानने के लिए काल करने पर उनका मोबाइल स्विच आफ मिला। जिससे उनका पक्ष नहीं मिल सका है। बीएसए डा. राम जियावन मौर्य ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है, शिक्षक के बीमार होने की वजह से छुट्टी दे दी

गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96