Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP : यूपी में मुफ्त बिजली के लिए रजिस्‍ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक मौका

UP : यूपी में मुफ्त बिजली के लिए रजिस्‍ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक मौका

by Manju Maurya

  योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने यूपी में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की योजना में पंजीकरण (Registration) कराने की तारीख बढ़ा दी है।  किसान अब 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस आशय का फैसला शासन ने किया है। गौरतलब है कि रजिस्ट्रेशन की तारीख 30 जून को समाप्त हो गई थी।

अब तक केवल 80 हजार ने ही इसके लिए पंजीकरण कराया था। विद्युत उपभोक्ता फोरम ने मुफ्त बिजली योजना की पंजीकरण तारीख को बढ़ाने और विद्युत निगम की शर्तों को शिथिल करने की मांग की थी। फोरम के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने किसानों के लिये लिये मुफ्त बिजली योजना के पंजीकरण की अंतिम तारीख को दो महीने तक बढ़ाने की मांग की थी। इसके साथ ही पंजीकरण के लिए लागू कई शर्तों को शिथिल करने की भी मांग की थी। 

उपभोक्ता परिषद ने यूपी में रोस्टर समाप्त कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की भी सरकार से मांग की थी। अवधेश वर्मा के मुताबिक यूपी में लगभग 14 लाख किसानों को मुफ्त बिजली का लाभ मिलना है। अभी सिर्फ 76 से 80 हजार किसान ही सामने आये हैं। उनके मुताबिक इसकी वजह यह है कि बिजली निगम द्वारा मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए कई ऐसी शर्तें लगाई गई है जिनके चलते पंजीकरण करने में किसानों को थोड़ी समस्या हो रही है। 

उन्‍होंने यूपी सरकार से पंजीकरण की तारीख कम से कम दो महीने बढाने के साथ ही मुफ्त योजना का लाभ लेने के लिए लगाई गई कई शर्तों को शिथिल करने की भी मांग की थी। इसके साथ ही कहा था कि प्रदेश सरकार जून तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति का जो आदेश है उसे आगे बढाते हुए हमेशा के लिए रोस्टर समाप्त किया जाना चाहिए। उपभोक्‍ता परिषद ने प्रदेश के सभी उपभोक्‍ताओं को समान रूप से 24 घंटे बिजली दिए जाने की मांग की है। 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96