Home PRIMARY KA MASTER NEWS सीएसआर फंड से सर्वोदय स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेंगी

सीएसआर फंड से सर्वोदय स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेंगी

by Manju Maurya

लखनऊ,। भारत प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड ने सीएसआर के तहत उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित तीन सर्वोदय विद्यालयों को 71 लाख रुपये प्रदान किए हैं। इस फंड से बदनौरा (बुलंदशहर), निडोरी (गाजियाबाद) और हस्तिनापुर (मेरठ) में संचालित तीन सर्वोदय विद्यालयों में स्मार्टक्लास और फिजिक्स लैब को और मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश में संचालित हो रहे 103 सर्वोदय विद्यालय समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए भारत सरकार की प्रतिभूति मुद्रण लिमिटेड द्वारा उठाए गए कदम के लिए प्रदेश सरकार, समाज कल्याण विभाग और विद्यालय के बच्चों की तरफ से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आशा की जाती है कि भविष्य में भी निगम सामाजिक उत्तरदायित्व के द्वारा समाज के वंचित वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर समूहों के कल्याण के लिए ऐसे ही सहयोग प्रदान करती रहेगी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 103 सर्वोदय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जहां वंचित वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को समाज कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क उच्च स्तर की शिक्षा के साथ आवास, भोजन, किताब-कॉपी और ड्रेस उपलब्ध कराई जाती है। इन विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों का प्रतिनिधित्व बढ़ सके।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96