Home PRIMARY KA MASTER NEWS ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को निरस्त करने के संबंध में।

ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को निरस्त करने के संबंध में।

by Manju Maurya

महोदय,

महानिदेशक, बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश के पत्रांक संख्या गुण०वि०/टाइम एंड मोशन/2885/2024-25 दिनांक 05 जुलाई 2024 के क्रम में दिनांक 08.07.2024 से समस्त परिषदीय शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के आदेश निर्गत किए गए हैं। उक्त आदेश के अनुपालन में कतिपय समस्याएं आ रही है जिनका समाधान आदेश के अनुपालन से पूर्व अतिआवश्यक है। सम्पूर्ण शिक्षक समाज में इस अनुचित आदेश के कारण पर्याप्त रोष व्याप्त है। शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति देने से मना नहीं किया जा रहा है वे अपनी आवश्यक समस्याओं का निदान चाहते है जो की निम्नवत है-

  1. शिक्षकों को अन्य विभागों की भांति अर्ध अवकाश की व्यवस्था की जाए जिससे असामान्य परिस्थिति में अर्ध अवकाश लेने के पश्चात विद्यालय से अनुपस्थित न माना जाए।
  2. तकनीकी दिक्कत के कारण ऑनलाइन माध्यम से उपस्थिति दर्ज न हो पाने की दशा में शिक्षक अनुपस्थित

न हो सके, इसका प्रावधान किया जाए। 3. यदि किसी विशेष कारणवश शिक्षक को निर्धारित समय से विद्यालय पहुंचने में एक घण्टे से ज्यादा विलंब हो तो माह में ऐसे कुल दिनों की गणना करते हुए वेतन कटौती न करके उसको अवकाश से समायोजित

करने का प्रावधान किया जाए। 4. केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय की भांति परिषदीय शिक्षकों के लिए भी उपार्जित अवकाश की व्यवस्था की जाए।

  1. सभी शिक्षकों के लिए विकास खण्ड स्तर पर आवास की व्यवस्था की जाए।
  2. ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था को सर्वप्रथम विभाग के जिला एवं विकास खंड के कार्यालयों में प्रयोग करके इसमें आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को समझ कर उसका निराकरण कराने के उपरांत विद्यालय स्तर के लिए विचार किया जाए।

अतः महोदय जी से निवेदन है कि जब तक उक्त समस्याओं का निराकरण न हो जाए तब तक ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को निरस्त करवाने का कृपा करें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96