Home PRIMARY KA MASTER NEWS शिक्षा सप्ताह, दिवस-06 ,Eco Club for Mission Life Day ,दिनाँक : 27 जुलाई, 2024

शिक्षा सप्ताह, दिवस-06 ,Eco Club for Mission Life Day ,दिनाँक : 27 जुलाई, 2024

by Manju Maurya

*शिक्षा सप्ताह, दिवस-06*

*Eco Club for Mission Life Day*

*दिनाँक : 27 जुलाई, 2024*

 *समस्त BSA, BEO एवं DCT & DC Girls कृपया ध्यान दें-* 

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार दिनांक 22 से 28 जुलाई 2024 की अवधि में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं KGBV में “शिक्षा सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है । तत्क्रम में कल दिनांक – 27 जुलाई , 2024 को Eco Club for Mission Life Day के अंतर्गत निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया जाना है:-

1. #Plant4Mother पहल के अंतर्गत विद्यालय परिसर, घर या सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाये जायें। छात्र को अपनी माता के साथ मिलकर पौधे लगाना है। प्रत्येक पौधे के साथ एक तख्ती लगाएं, जिसमें छात्र और उनकी माता का नाम हो। प्रत्येक विद्यालय को 35 पौधे लगाने हैं। 

2. विद्यालयों में पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए Eco Club for Mission Life का गठन करना है। 

3. छात्र-छात्राओं को पर्यावरणीय मुद्दों जैसे- जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और संसाधनों की कमी के बारे में जानकारी देने के लिए सत्र आयोजित करें।

4. छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्यशालाओं/सत्रों के माध्यम से जानकारी दी जाये।

5. छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन के तरीकों के बारे में बताया जाये और विद्यालय परिसर में कचरा प्रबंधन प्रणाली लागू किया जाये।

6. पानी की बचत और पुनर्चक्रण पर जागरूकता फैलाने के लिए गतिविधियों का आयोजन किया जाये।

7. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (28 जुलाई) के महत्व को समझाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाये। 

8. छात्र-छात्राओं को प्राचीन भारतीय साहित्य में वर्णित प्रकृति और मानवता के बीच के संबंधों के बारे में जागरूक किया जाये।

👉 आयोजन से सम्बन्धित बेस्ट प्रैक्टिसेज, इनोवेटिव प्रैक्टिसेज एवम सक्सेस स्टोरी राज्य परियोजना कार्यालय के साथ साझा की जाये। 

👉 यह संदेश व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी शिक्षकों के साथ साझा किया जाये।

👉 कार्यक्रम की विशेषताओं को सोशल मीडिया और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवम्  प्रिंट मीडिया में प्रदर्शित किया जाये। 

 Eco Club for Mission Life Day को महत्वपूर्ण रूप से आयोजित किए जाने हेतु समस्त BSA , BEO, DCs, SRG, ARP,  डायट मेंटर, शिक्षक संकुल द्वारा व्यक्तिगत एवम् समर्पित प्रयास किया जाये। 

 आज्ञा से 

 महानिदेशक 

 स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96