Home PRIMARY KA MASTER NEWS CTET news : सीटीईटी के अभ्यर्थियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें

CTET news : सीटीईटी के अभ्यर्थियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें

by Manju Maurya

सीटीईटी के अभ्यर्थियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें 

प्रयागराज, । केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन रविवार को होगा। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे तीन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इन तीनों ही ट्रेनों का संचालन गाजियाबाद से कानपुर, प्रयागराज के रास्ते पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक होगा। रेलवे ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है।

तीनों ही स्पेशल ट्रेन 20-20 कोच की हैं। इसमें रेलवे ने स्लीपर और सामान्य श्रेणी के ही कोच लगाएं हैं। परीक्षा स्पेशल ट्रेन नंबर 04064 शनिवार को गाजियाबाद से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के लिए शाम छह बजे चली। ट्रेन नंबर 04066 गाजियाबाद से रविवार शाम 430 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 04048 गाजियाबाद से रविवार को ही रात 830 बजे चलेगी। इन तीनों ही ट्रेन का अलीगढ़, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव रखा गया है।

इसके अलावा परीक्षा को देखते हुए रविवार को ट्रेन नंबर 04342 कानपुर सेंट्रल-बालामऊ दोपहर 250 की जगह शाम 515 बजे, ट्रेन नंबर 04154 कानपुर सेंट्रल-रायबरेली शाम 430 की जगह 545 बजे, ट्रेन नंबर 04133 कानपुर सेंट्रल-फर्रूखाबाद दोपहर 325 की जगह शाम 530 बजे, ट्रेन नंबर 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस शाम 500 बजे की जगह शाम 600 बजे, ट्रेन नंबर 04144 कानपुर सेंट्रल-खजुराहो शाम 420 की जगह शाम 520 बजे चलेगी।

इसी तरह रेलवे रविवार को 04130 कानपुर सेंट्रल-फतेहपुर मेमू का संचालन सूबेदारगंज तक करेगा। 04160 इटावा -कानपुर सेंट्रल मेमू लखनऊ तक चलेगी। वहीं दूसरी ओर 03333/03334 पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी का संचालन सूबेदारगंज तक दोनों ओर से होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96