लखनऊ। यूपी में सितंबर से 21वीं पशुगणना शुरू होगी। इसके लिए मंगलवार से अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। प्रदेश में वर्ष 2019 में 20 वीं पशुगणना हुई थी जिसमें राज्य में 190.20 लाख गोवंश, 330.17 लाख महिषवंश, 9.85 लाख भेड़ तथा 144.80 लाख बकरी हैं। पूरे देश में सर्वाधिक पशुधन उत्तर प्रदेश में है। देश मे प्रत्येक पांच वर्ष के उपरान्त पशुगणना कराई जाती है। वर्तमान में 21वीं पशुगणना की तैयारी चल रही है।

इस संबंध में 16 जुलाई को राजधानी लखनऊ के बीकेटी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।