Home SCHOOL TIME TABLE TGT PGT: टीजीटी-पीजीटी भर्ती में 41 सौ पदों पर 13 लाख आवेदन भर्ती कब होगी, इसका पता नहीं

TGT PGT: टीजीटी-पीजीटी भर्ती में 41 सौ पदों पर 13 लाख आवेदन भर्ती कब होगी, इसका पता नहीं

by Manju Maurya

41 सौ पदों पर 13 लाख आवेदन भर्ती कब होगी, इसका पता नहीं

प्रयागराज, । सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पदों पर भर्ती के लिए 13 लाख से अधिक बेरोजगारों का इंतजार दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 16 जुलाई 2022 तक टीजीटी-पीजीटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए थे। इसके लिए 13,33,136 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी।

उसके बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन हो गया और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य व शिक्षकों के चयन का अधिकार नवगठित आयोग को मिल गया। नया आयोग इन 4163 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं कर सका है। व्यवस्था में बदलाव और उसके चलते देरी का

खामियाजा बेरोजगारों को भुगतना पड़ रहा है। चिंताजनक बात यह है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा कब होगी, इसका

जवाब किसी के पास नहीं है। क्योंकि नए आयोग के पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद ही निर्णय हो सकेगा।

टीजीटी के एक पद पर 245, पीजीटी पर 745 दावेदार

टीजीटी-पीजीटी 2022 भर्ती के लिए एक पद पर औसतन 320 दावेदार हैं। टीजीटी के 3539 पदों पर 868531 छात्रों ने आवेदन किया था। साफ है कि

टीजीटी के एक पद पर 245 दावेदार हैं। वहीं पीजीटी के 624 पदों पर 464605

अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। इसमें एक पद पर 745 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

इससे पहले रिकॉर्ड समय में पूरी हुई थी भर्ती

टीजीटी-पीजीटी 2022 से पूर्व 2021 में विज्ञापित 15207 पदों पर भर्ती रिकॉर्ड साढ़े छह महीने में पूरी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 31 अक्तूबर 2021 तक भर्ती पूरी करने के आदेश दिए थे। तय तिथि तक चयन प्रक्रिया पूरी न करने पर अवमानना की कार्रवाई होनी तय थी। इसका नतीजा रहा कि चयन बोर्ड ने 15 मार्च को संशोधित विज्ञापन जारी करने के बाद 31 अक्तूबर 2021 तक 1184255 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराने से लेकर साक्षात्कार तक की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96