Home PRIMARY KA MASTER NEWS एमटीएस, हवलदार की कतार में 57 लाख बेरोजगार

एमटीएस, हवलदार की कतार में 57 लाख बेरोजगार

by Manju Maurya

एमटीएस के लिए वर्षवार मिले आवेदन

2024 57,44,713

2023 26,09,777

2022 55,21,917

2021 39,33,119

2020 45,35,071

एसएससी की एमटीएस भर्ती 2024 के लिए रिकॉर्ड आवेदन, 9,583 पदों पर होगी भर्ती, एक पद पर 595 ने की दावेदारी

प्रयागराज। केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स में हवलदार के रिक्त पदों के लिए इस बार रिकॉर्ड 57 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस (नॉन टेक्निकल) और हवलदार भर्ती 2024 में इस बार देशभर से मिले आवेदनों की संख्या 2023 की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।

माना जा रहा है कि इस बार पदों की संख्या बढ़ने के कारण आवेदन भी अधिक हुए हैं। 2023 में विज्ञापन के समय पदों की संख्या 1558 थी जो बाद में बढ़कर 1773 हो गई थी। इन पदों के लिए 2023 में 26,09,777 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे। 2024 में विज्ञापित पदों की संख्या 9,583 है, जिस पर 57,44,713 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। साफ है कि प्रत्येक पद पर औसतन 595 बेरोजगार मैदान में हैं। 2022 में विज्ञापित पदों की संख्या 11,409 थी जिसके लिए 55,21,917 आवेदन मिले थे। आयोग ने इस भर्ती के लिए एक अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके लिए कम्प्यूटर आधारित टियर-वन परीक्षा अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित है।

पांच भर्तियों में सबसे अधिक आवेदन: इस बार एमटीएस में पिछली पांच भर्तियों में सर्वाधिक आवेदन मिले हैं।

प्रयागराज स्थित एसएससी मध्य क्षेत्र मुख्यालय के अधीन पड़ने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के युवाओं में एमटीएस भर्ती को लेकर सर्वाधिक क्रेज रहता है। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है लेकिन पिछले कुछ सालों से बीटेक, एमटेक, एमबीए जैसी डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। यूपी-बिहार में बीटेक, एमटेक, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीसीए, बीएड, एलएलबी, एमएससी करने वाले हजारों अभ्यर्थी इसमें शामिल होते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96