हमीरपुर। जिले में मनमाने तरीके से विद्यालय खोले और बंद किए जा रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार को पड़ताल की गई थी।

इसमें ज्यादातर विद्यालय समय से पहले बंद पाए गए थे वहीं कुछ विद्यालयों में समय से पहले छुट्टी कर दी गई थी। अमर उजाला इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेकर बीएसए ने सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
शुक्रवार को सरीला के गौघटिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय समय से पहले दोपहर डेढ़ बजे विद्यालय में ताला लटकता मिला था। कुरारा क्षेत्र के नैठी गांव स्थित प्रा. विद्यालय में समय से पहले छुट्टी कर दी गई थी। वहीं कुरारा और सुमेरपुर क्षेत्र में भी शिक्षक नदारद मिले थे। बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि जो भी शिक्षक नदारद मिले हैं सभी को नोटिस जारी किया गया है।