Home PRIMARY KA MASTER NEWS पदों की संख्या नहीं बढ़ी तो कहां जाएंगे 14 लाख अभ्यर्थी

पदों की संख्या नहीं बढ़ी तो कहां जाएंगे 14 लाख अभ्यर्थी

by Manju Maurya

प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए तकरीबन 14.33 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। ये दो साल से भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14.28 लाख अभ्यर्थी छंटकर बाहर हो जाएंगे। अभ्यर्थी चाहते हैं कि पिछले दो साल में जो भी पद रिक्त हुए हैं, उन्हें पुरानी भर्ती में शामिल कर लिया जाए।

अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए 1.14 लाख और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी)/ प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पदों पर भर्ती के लिए 13.19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। दोनों भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 14 लाख से अधिक अभ्यर्थी चयन से वंचित रह जाएंगे और इसके बाद उन्हें अगली परीक्षा का इंतजार करना होगा।

दोनों भर्तियां उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को करानी हैं। आयोग में अब तक न तो स्थायी अध्यक्ष और न ही परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति हुई है। ऐसे में दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त-2022 में पूरी हो चुकी है। दोनों

अभ्यर्थी चाहते हैं, पुरानी भर्तियों में जोड़े जाएं नए रिक्त पद, ताकि बढ़ें चयन के अवसर

भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी होने हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर भर्ती प्रक्रिया में तेजी आती भी है तो अगले साल अगस्त तक चयन प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। ऐसे में आवेदन से लेकर चयन प्रक्रिया पूरी होने तक तीन साल का वक्त लग जाएगा। अगर दोनों भर्तियों में पदों की संख्या नहीं बढ़ती है तो पिछले दो साल से भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे 14.28 लाख अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों की संख्या में अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आखिर कहां जाएंगे। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पिछले दो वर्षों के दौरान इन भर्तियों में शामिल होने के लिए अनिवार्य अर्हता प्राप्त कर ली है, उन्हें नई भर्ती के लिए कब तक इंतजार करना होगा।

ऐसे में नए आयोग को भर्ती परीक्षा कराने से पहले रिक्त हुए नए पदों को पुरानी भर्ती में शामिल करना चाहिए और नए अभ्यर्थियों को भी पुरानी भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन का मौका देना चाहिए। ब्यूरो

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96