Home शिक्षा मित्र प्रेमिका की बेवफाई से दुखी शिक्षामित्र फंदे से झूला

प्रेमिका की बेवफाई से दुखी शिक्षामित्र फंदे से झूला

by Manju Maurya

रात में स्कूल का कमरा खोलकर किया सुसाइड, पत्नी भी नहीं रहती थी साथ

झांसी। शादीशुदा शिक्षा मित्र ने प्रेमिका की बेवफाई से दुखी होकर स्कूल के कमरे में सुसाइड कर लिया। जान देने से पहले शिक्षा मित्र ने लंबा सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस ने इसे बरामद किया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

प्रेमनगर के राजगढ़ स्थित पंच विहार कॉलोनी निवासी पंकज वर्मा (34) पुत्र कल्लूराम हंसारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के साथ बीएलओ था। वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई लेकिन, विवाद होने से पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पंकज अकेले रहता था। कुछ समय बाद उसके एक युवती से प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय तक दोनों में रिश्ता रहा लेकिन, करीब छह माह से युवती ने पंकज को तबज्जो देना बंद कर दिया।

अब वह पंकज से बात भी नहीं करती थी। युवती का दूसरे युवक से संबंध बन गया। यह पंकज को नागवार गुजर रहा था। इससे पंकज अवसाद में रहने लगा। परिजनों का कहना है कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह घर से निकला था।

यहां से सीधा वह स्कूल पहुंचा। यहां उसने अपनी व्यथा सुसाइड नोट में लिखी और कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है पंकज का एक युवती से प्रेम संबंध था। उससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

स्कूल के बाहर खड़ी थी स्कूटी

घर से पंकज दोबारा न लौटकर आने की बात कहकर निकला था। यह सुनकर परिवार के लोग परेशान हो गए। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात 1:30 बजे परिजन तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तब वहां पंकज की स्कूटी खड़ी थी। ऑफिस का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने पहले आवाज दी और दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर धक्का मारकर दरवाजा खोला तो पंकज फंदे पर लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। दो भाई और दो बहनों में पंकज सबसे बड़ा था। पिता कल्लूराम विद्युत विभाग में थे, जिनका निधन हो चुका है।

झांसी, । प्राइमरी स्कूल के शिक्षा मित्र का शव फांसी पर लटका मिला। शिक्षा मित्र की शादी के बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी, गर्लफ्रैंड ने भी धोखा दे दिया था।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी स्थित कम्पोजिट प्राइमरी स्कूल में शिक्षा मित्र 34 वर्षीय पंकज वर्मा विहार कालोनी राजगढ़ में रहता था। 2016 में पंकज की शादी हुई थी, लेकिन विवाद के कारण पत्नी उसे छोड़कर चली गई। कुछ समय पर बाद उसका एक युवती से अफेयर हो गया, लेकिन उसने भी धोखा दे दिया। मानसिक रूप से परेशान पंकज शनिवार रात स्कूल गया। देर रात तक पंकज के न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात करीब डेढ/दो बजे वह

स्कूल पहुंचे। ऑफिस का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने आवाज दी, फिर दरवाजा खटखटाया, अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पंकज का शव फांसी पर झूल रहा था। पुलिस और फोरेसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार्रवाई होगी

एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह कहते हैं कि पंकज ने आत्महत्या की है। उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था। तहरीर मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_131072

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96