Home PRIMARY KA MASTER NEWS आर्मी स्कूलों की प्राइमरी शिक्षक भर्ती में बीएड मान्य लेकिन लगाई गई यह शर्त

आर्मी स्कूलों की प्राइमरी शिक्षक भर्ती में बीएड मान्य लेकिन लगाई गई यह शर्त

by Manju Maurya

प्रयागराज,। प्राथमिक स्कूलों की शिक्षक भर्ती में बीएड को मान्य करने संबंधी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की 26 जून 2018 की अधिसूचना सुप्रीम कोर्ट से 11 अगस्त 2023 को खारिज होने के बावजूद आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्राथमिक (पीआरटी) शिक्षकों के ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट (ओएसटी) के लिए बीएड को मान्य किया है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (एडब्ल्यूईएस) की वेबसाइट पर दस सितंबर से ओएसटी के आवेदन लिए जा रहे हैं। नियम विरुद्ध तरीके से पीआरटी में बीएड को भी मान्य किया गया है जबकि शिक्षकों की अर्हता तय करने वाली देश की सर्वोच्च संस्था एनसीटीई की अधिसूचना सर्वोच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी है।

यही नहीं ओएसटी के दिशा-निर्देशों में बीएड अभ्यर्थियों को चयन के दो साल के अंदर एनसीटीई से मान्य संस्था से छह महीने का ब्रिज कोर्स करने की बात भी कही गई है। इसे लेकर अभ्यर्थियों में भी संशय की स्थिति बनी हुई है। बीएड अभ्यर्थियों को लगी रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि वे आवेदन कर दें और बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सारी कवायद धरी की धरी रह जाए। ओएसटी के लिए 25 अक्तूबर तक आवेदन लिए जाएंगे और ऑनलाइन टेस्ट 23 एवं 24 नवंबर को प्रस्तावित है। आर्मी पब्लिक स्कूल में रिक्तियों की संख्या नहीं दी गई है। ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए प्रयागराज समेत देशभर के 41 शहरों में केंद्र प्रस्तावित हैं।

देशभर में 139 एपीएस

देशभर के 139 आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित हैं। इनमें से प्रयागराज में न्यू कैंट और ओल्ड कैंट दो स्कूल हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96