Home PRIMARY KA MASTER NEWS मानव संपदा पर गांव में दिखे शहर के स्कूल समायोजन पर रार

मानव संपदा पर गांव में दिखे शहर के स्कूल समायोजन पर रार

by Manju Maurya

प्रदेश के 12 नगर निगम की सीमा का 2019 में हुआ था विस्तार

■ परिषदीय स्कूलों में गांव व शहर का है कैडर अलग ■ गोरखपुर के शिक्षकों ने कोर्ट में की याचिका

■ प्रयागराज के शिक्षक भी हाईकोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे

प्रयागराज, । परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के जिले के अंदर समायोजन को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का झगड़े ने तूल पकड़ लिया है। तकरीबन पांच साल पहले शहरी सीमा में शामिल किए गए स्कूल मानव संपदा पोर्टल पर अब तक ग्रामीण क्षेत्र में प्रदर्शित होने पर शिक्षकों ने आपत्ति की है। चूंकि परिषदीय स्कूलों में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों का कैडर अलग होता है इसलिए शिक्षकों ने आपत्ति की है जब वे शहरी सीमा में कार्यरत हैं तो उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में मानकर समायोजन कैसे किया जा सकता है क्योंकि दोनों कैडर के शिक्षकों का तबादला या समायोजन उसी क्षेत्र के स्कूल में हो सकता है। इसलिए नियमतः विस्तारित क्षेत्र के परिषदीय स्कूल में कार्यरत शिक्षकों को भी नगर क्षेत्र के कैडर में शामिल कर लेना चाहिए था। गोरखपुर के शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका कर दी है जिस पर सरकार से जवाब तलब किया है तो वहीं प्रयागराज के शिक्षक भी कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। 2019 के अंत में प्रयागराज गोरखपुर समेत 12 जिलों की नगर निगम सीमा में विस्तार हुआ था। उसके बाद से विस्तारित क्षेत्र में न सिर्फ वार्डों का गठन हुआ। पार्षदों का चुनाव तक हो चुका है। मामले में गोरखपुर के बीएसए ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से छह जुलाई को मार्गदर्शन भी मांगा था

दूर फेंके जाने के डर से कोर्ट की शरण में शिक्षक

शहरी सीमा में आ चुके स्कूलों के शिक्षकों को दूर फेंके जाने का डर सता रहा है। यही कारण है कि शिक्षकों की ओर से हाईकोर्ट में याचिकाएं की जा रही है। उदाहरण के तौर पर प्रयागराज में ही चाका के शिक्षक को सीमावर्ती कोरांव या झुंसी में कार्यरत शिक्षक को हंडिया भेज दिया गया तो दूरी बढ़ जाएगी। जबकि शहरी सीमा में बमुश्किल 15 से 20 किमी की दूरी तक जाना होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96